Sunday, July, 26,2026

लाठी से पीट-पीटकर की दोस्त की हत्या

सिरोही: पालड़ी क्षेत्र के पोसालिया गांव में सोमवार देर रात एक दोस्त ने अपने दोस्त की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद हत्यारा दोस्त मौके से फरार हो गया। युवक की हत्या की सूचना पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद पोसालिया पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया। बाद में युवक के परिजनों को सूचना देकर बुलाया। जानकारी के अनुसार, पोसालिया निवासी सुरेश कुमार बावरी और उसके दोस्त ने रात को साथ बैठकर नशा किया, फिर पोसालिया बस स्टैंड पर किसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई। इस दौरान एक दोस्त ने लाठी से सुरेश कुमार पर अंधाधुंध वार कर दिए। वार इतने तेज थे कि सुरेश कुमार की नाक और आंख अंदर धंस गईं और आंख के ऊपर फ्रैक्चर आ गया, जिससे वह मौके पर ही गिर गया। इसके बावजूद आरोपी उसे पीटता रहा, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है।

परिजनों में फैला आक्रोश

परिजनों ने मौके पर पहुंच कर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने उन्हें शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन शांत हुए। रात करीब 3 बजे शव को पोसालिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery