Thursday, June, 26,2025

रुद्र महायज्ञ की कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

दौसा: विश्व शांति व मानव कल्याण के लिए जिले के महुवा उपखंड क्षेत्र के उलूपुरा-कमालपुरा स्थित आनंद आश्रम में 5121 कुंडीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। सुबह गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण किए हुए चल रही थीं। दिगंबर परमहंस शोभानंद भारती महाराज एक रथ में विराजमान थे। सर्वसमाज के लोगों ने रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा व भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कलश यात्रा का स्वागत किया। जहां धार्मिक भजनों व जयकारों की गूंज रही। यह 5121 कुण्डीय रुद्र महायज्ञ 25 मई तक चलेगा। यहां 21 दिनों तक विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery