Wednesday, April, 30,2025

एक पुलिसकर्मी घायल आरोपी भाई-बहन पकड़े

रामदेवरा: कस्बे में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक पुराने मामले में कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर आरोपियों ने तलवार और चाकू से हमला कर दिया। हमले में एक पुलिसकर्मी के हाथ में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी भाई-बहन को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ राजकार्य में बाधा और पुलिस पर हमले के आरोप में मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार 26 अप्रैल को रामदेवरा स्थित एक सैलून की दुकान पर कुछ युवकों के बीच आपसी विवाद हो गया था। विवाद के बाद आरोपियों ने दुकान के शीशे तोड़ दिए और भीतर रखे सामान तथा गल्ले को नुकसान पहुंचाया। पीड़ित दिलीप कुमार ने रामदेवरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसका आरोप यह भी था कि आरोपी लगातार उसे जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। इस पर पुलिस ने शनिवार तड़के नामजद आरोपियों में से एक प्रदीप के घर दबिश दी। पुलिस टीम जैसे ही घर पहुंची, आरोपी प्रदीप और उसकी बहन दिव्या ने पुलिस के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। दोनों ने घर के अंदर से तलवार और चाकू निकाल लिए और पुलिसकर्मियों को धमकाने लगे। इस दौरान तलवार लहराते समय एक पुलिसकर्मी के हाथ में वार लग गया, जिससे वह घायल हो गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को शांत करने की काफी कोशिश की, लेकिन वे और अधिक उग्र होते चले गए। आखिरकार पुलिस ने बल प्रयोग कर दोनों को काबू में लिया और थाने लेकर आई। आरोपियों के खिलाफ पुलिस पर हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का मामला दर्ज किया गया है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery