Saturday, July, 25,2026

विवाहित बेटी की डेड बॉडी छत पर वाटर-टैंक में मिली

झुंझुनूं: धनुरी थाना इलाके के सोनासर गांव से सोमवार को शादीशुदा बेटी की डेड बॉडी घर की छत पर रखी पानी की टंकी में मिली। यह देख परिजनों के हाथ-पैर फूल गए। उन्होंने उसे टंकी से निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेटी पीहर आई हुई थी। पुलिस के अनुसार कुलदीप कुमारी की शादी 4 नवंबर 2024 को बिगोदना निवासी आलोक कुमार लांबा के साथ हुई थी। रविवार को ही कुलदीप पीहर सोनासर आई थी। सोमवार को कुलदीप की मां और भाई जितेंद्र खेत में गए हुए थे। पीछे से घर पर वह अकेली थी। मां-भाई के घर लौटने पर बेटी कहीं नजर नहीं आई तो मां उसे ढूंढने लगी। घर व आस पास कुलदीप के नहीं मिलने पर मां ने छत पर जाकर देखा, तो टंकी का ढक्कन खुला हुआ था। टंकी में झांका तो बेटी पानी में डूबी मिली। घटना की सूचना पर पुलिस हॉस्पिटल पहुंची। एसडीएम मलसीसर की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

होटल के कमरे में मिली युवती की अधजली लाश

श्रीगंगानगर शहर के एक होटल के कमरे से रविवार देर रात युवती की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर कोतवाली थाना अधिकारी पृथ्वी पाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। एफएसएल और एमओबी टीमों ने भी साक्ष्य जुटाए। आधार कार्ड से मृतका की पहचान सुमन पत्नी गुरतान सिंह निवासी कैथल (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतका शनिवार दोपहर को अकेली होटल में ठहरी थी। रविवार रात जब होटल का एक वेटर रूटीन चेकअप के लिए दूसरी मंजिल पर गया, तो उसे एक कमरे से धुएं की गंध और कुछ जलने की बदबू आई। इस पर होटल स्टाफ दरवाजा तोड़ कर अंदर पहुंचा तो बिस्तर पर युवती का बुरी तरह जला हुआ शव पड़ा था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस फिलहाल इसे आत्महत्या मान रही है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery