Tuesday, June, 09,2026

बीज निगम निदेशक समेत 6 आरोपियों को 5 दिन का रिमांड

बीकानेर:  नकली मूंगफली बीज घोटाले और कथित रिश्वतखोरी के मामले में राजस्थान राज्य बीज निगम के नामित निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई समेत छह आरोपियों को एसीबी स्पेशल कोर्ट ने पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की पड़ताल करेगी। मामले की शुरुआत 27 मई को जोधपुर में एक बीज गोदाम की जांच से हुई थी।

कृषि विभाग ने किरण कपाड़िया के स्वामित्व वाले गोदाम से 'गजराज' ब्रांड मूंगफली बीज के नमूने लिए और बिक्री पर रोक लगाते हुए करीब 15 करोड़ रुपए मूल्य का बीज सीज कर दिया था। आरोप है कि बीज के नमूने पास कराने, कार्रवाई को प्रभावित करने और माल को गुजरात वापस भेजने की अनुमति दिलाने के लिए बड़े स्तर पर रिश्वत का खेल शुरू हुआ। जांच के दौरान एसीबी को सूचना मिली कि गुजरात की कुछ बीज कंपनियों से सांठगांठ कर कम गुणवत्ता वाले बीज बाजार में उतारने की कोशिश की जा रही है। साथ ही यह भी सामने आया कि बीज निगम के नामित निदेशक तक करीब दो करोड़ रुपए की रिश्वत पहुंच चुकी है। इसके बाद एसीबी ने कई मोबाइल फोन सर्विलांस पर लेकर तकनीकी जांच शुरू की।

कार्रवाई के तहत लूणकरणसर में एक निजी बस से जुगल किशोर के भांजे स्वतंत्र ज्याणी को 85 लाख रुपए नकद के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के आधार पर एसीबी ने जयपुर सहित विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर जुगल किशोर बिश्नोई, किरण कपाड़िया, गणपत बिश्नोई, सतपाल सिंह और सुनील सेठिया को गिरफ्तार किया।

किरोड़ी की भूमिका की हो जांच

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि एसीबी की ओर से करोड़ों रुपए के कथित घूसकांड का खुलासा बेहद चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो अधिकारी कृषि मंत्री के साथ अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर छापेमारी कर रहे थे, वही बैकडोर से वसूली और ब्लैकमेलिंग का सिंडिकेट चला रहे थे। जांच के दायरे में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की संभावित भूमिका को भी शामिल किया जाए।

दोष साबित तो जेल जाऊंगा: डॉ. किरोड़ी

गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आरोपों पर पलटवार करते हुए कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने खुद को पूरी तरह निर्दोष बताया है। मीणा ने कहा कि यदि इस मामले में उनकी तिल मात्र भी भूमिका साबित होती है तो वे मंत्री पद छोड़ने के साथ जेल जाने को भी तैयार हैं। कई क्षेत्रों में अभियान चलाया था तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery