Monday, March, 16,2026

सीमावर्ती इलाके रेल लाइन से जुड़ेंगे, 4 जिलों में सर्वे शुरू

बाड़मेर: भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे प्रदेश के चार जिलों श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर में रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। उत्तर-पश्चिम रेलवे द्वारा नए रेल रूट्स का विस्तृत सर्वे किया जा रहा है। प्रस्तावित योजना के तहत अनूपगढ़ (श्रीगंगानगर) से खाजूवाला (बीकानेर) होते हुए जैसलमेर-बाड़मेर तक नई रेल लाइन बिछाने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। इससे न केवल सीमावर्ती क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि सीमा सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जनरल मैनेजर अभिताभ दो दिवसीय दौरे पर बाड़मेर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा की और स्टेशन परिसरों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि उत्तर पश्चिम रेलवे देश के अंतिम छोर पर स्थित है और बाड़मेर के पास मुनाबाव स्टेशन के आगे भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा समाप्त हो जाती है। ऐसे में सीमावर्ती क्षेत्रों में रेलवे कनेक्टिविटी का विस्तार बेहद जरूरी है।

सर्वे रिपोर्ट जल्द रेल मंत्रालय को सौंपेंगे

उन्होंने बताया कि बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं। वहीं भाभर (गुजरात) रेल लाइन का सर्वे कार्य भी स्वीकृत हो चुका है, जो बॉर्डर रेल कनेक्टिविटी योजना का हिस्सा है। क्षेत्र में ज्यादातर भूभाग रेतीला है और पहाड़ी इलाका नहीं होने के कारण निर्माण की संभावनाएं अनुकूल हैं। सर्वे रिपोर्ट जल्द ही रेल मंत्रालय को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

बाड़मेर से चलेंगी लंबी दूरी की ट्रेनें

पचपदरा में प्रस्तावित रिफाइनरी के कारण बाड़मेर क्षेत्र रेलवे विकास के नए केंद्र के रूप में उभर सकता है। रिफाइनरी परियोजना से माल परिवहन और यात्री यातायात दोनों में वृद्धि की संभावना है। इसके मद्देनजर बाड़मेर में रेलवे यार्ड और रीमॉडलिंग कार्य भी प्रस्तावित है। आवश्यक स्वीकृतियां मिलने के बाद यहां से लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा।

कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा

निरीक्षण के दौरान जीएम ने यात्रियों से संवाद कर सुविधाओं को लेकर सुझाव लिए। साथ ही लोको पायलट, स्टेशन मास्टर और अन्य कर्मचारियों से बातचीत की। कर्मचारियों ने स्टाफ की कमी और अस्पताल सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery