Sunday, May, 10,2026

द्रौपदी मुर्मू ने पूंछरी के लौठा में की परिक्रमा, मंत्री चले साथ

डीग: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को गोवर्धन पहुंचकर गिरिराज महाराज के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने श्रद्धा भाव के साथ गोवर्धन परिक्रमा भी की। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

राष्ट्रपति की परिक्रमा गोवर्धन स्थित दानघाटी से शुरू हुई, जो राजस्थान सीमा के पूंछरी के लौठा तक पहुंची। इस दौरान मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार निगरानी बनाए रखी। राष्ट्रपति के काफिले के गुजरने के दौरान आमजन की आवाजाही को भी नियंत्रित किया गया, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न हो।

प्रदेश के 2 मंत्रियों ने किया स्वागत

राज्य सरकार ने राष्ट्रपति के दौरे को लेकर विशेष तैयारियां की थी। प्रभारी मंत्री सुरेश रावत और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेदम ने उनका स्वागत किया और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। दोनों मंत्रियों ने कहा कि यह क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है कि देश की प्रथम नागरिक ने गिरिराज जी की परिक्रमा की।

राष्ट्रपति के दौरे से गोवर्धन में उत्साह

इस अवसर पर भरतपुर जिला कलेक्टर कमर चौधरी, डीग जिला कलेक्टर उत्सव कौशल और डीग एसपी कांबले शरण गोपीनाथ सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित की, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न राष्ट्रपति के इस धार्मिक हुआ। राष्ट्रप दौरे से गोवर्धन क्षेत्र में विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी इस अवसर को ऐतिहासिक बताते हुए खुशी जताई।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery