Tuesday, March, 24,2026

आश्वासन के बाद धरना समाप्त, तीन आरोपी अरेस्ट

फलोदी: मतोड़ा थाना क्षेत्र के भीकमकोर गांव में शनिवार को हुए रावल सिंह हत्याकांड के बाद राजपूत समाज का गुस्सा फूट पड़ा। समाज के लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए। रविवार शाम को आश्वासन के बाद समाज का धरना समाप्त हो गया। चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने फोन पर बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार की तलाश की जा रही है। समाज की मांग पर फलोदी कलेक्टर ने आर्थिक सहायता का प्रस्ताव बनाकर भेजा है, साथ ही मृतक के परिवार को संविदा पर नौकरी देने की बात चिकित्सा मंत्री ने कही। इसके बाद मारवाड़ राजपूत महासभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा ने धरना समाप्त करने की घोषणा की।

पुलिस पहले कार्रवाई करती तो हत्या नहीं होती

राजपूत महासभा के अध्यक्ष खांगटा ने धरने में कहा कि ओसियां में पिछले दिनों हमले की घटना हुई, उसमें रावल सिंह के साथ बुरी तरह से मारपीट की गई। उसके हाथ-पांव तोड़ दिए गए, लेकिन पुलिस ने आरोपियों को जमानत दिलवा दी। पुलिस उस समय कड़ी कार्रवाई करती तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता। खांगटा ने पुलिस से शनिवार को हुई इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन करने वालों को भी आरोपी मान कार्रवाई करने की मांग की।

यह है पूरा मामला

फलोदी के भीखमकोर गांव के मुख्य स्टैंड पर शनिवार अपराह्न तीन बजे बाइक पर सवार होकर पहुंचे तीन बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते रावल सिंह पातावत (26) को ताबड़तोड़ गोलियों से भून दिया, जिसके बाद वह खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिर गया, तो बदमाशों ने पास जाकर सिर में गोली मार दी। तीनों बदमाश हेलमेट लगाकर आए थे। वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी घटनास्थल पर पहुंचे थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery