Sunday, June, 21,2026

पूजा की मौत के तीसरे दिन बनी सहमति, धरना समाप्त

पाली: शहर की राजीव कॉलोनी में कांस्टेबल की पत्नी के सुसाइड के मामले में तीसरे दिन सोमवार को मांगों पर सहमति के बाद परिजनों का धरना समाप्त हुआ। परिजनों ने कांस्टेबल पति पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस को 5 पॉइंट पर पूरे मामले की जांच करने का ज्ञापन सौंपा है, जिस पर सहमति बनने पर सोमवार दोपहर करीब 1 बजे परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। समझाइश के दौरान एएसपी विपिन कुमार शर्मा, एएसपी महिला अनुसंधान सेल नरेन्द्रसिंह देवड़ा, महिला थाना प्रभारी कमला लौहार मौजूद रहे।

इन 5 मांगों पर बनी सहमति

  • नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया जाए।
  • मई से आज तक की हरीश की मोबाइल कॉल डिटेल निकाली जाए।
  • आरोपी हरीश के दोस्त को भी गिरफ्तार किया जाए।
  • मृतक पूजा की बैंक डिटेल निकाली जाए।
  • शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाए।

साढ़े 7 माह पहले हुई थी शादी

बता दें कि श्रीगंगानगर जिले के दोओ गांव निवासी कांस्टेबल हरीश कुमार पाली पुलिस लाइन में तैनात है। 15 दिसम्बर, 2024 को उसने श्रीगंगानगर जिले के करणपुर निवासी पूजा से शादी की थी। पूजा चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी SDM ऑफिस में स्टेनोग्राफर पद पर लगी हुई थी। वह अपने पति के पास पाली आई थी। दोनों माउंट आबू घूमने भी गए थे। दोनों की शादी को अभी सालभर भी नहीं हुआ था। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने दहेज हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राशमी SDM ऑफिस में स्टेनोग्राफर थी पूजा

पाली शहर के पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल हरीश पुलिस लाइन के सामने राजीव कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। उसकी पत्नी पूजा (27) चित्तौड़गढ़ के राशमी SDM ऑफिस में स्टेनोग्राफर लगी हुई थी। वह पाली आई हुई थी। शनिवार को सुबह हरीश सब्जी लेने गया था और घर पर पूजा अकेली थी। जब हरीश वापस लौटा तो पूजा का शव फंदे पर लटका मिला। मामले में मृतका पूजा के पीहर पक्ष के लोगों ने हरीश पर पूजा की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही यह भी आरोप लगाया कि हरीश का एक दोस्त रात को आया था। उसके बाद पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। वह दोस्त कौन था, उसकी जांच कर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery