Sunday, May, 10,2026

धार्मिक आयोजन समाज को जोडने का माध्यमः ओम बिरला

कोटा: लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला शनिवार को जिले के गोठड़ा में हरिवंश कीर केवट समाज की ओर से आयोजित पीपलाज माताजी के डोरा एवं यज्ञ महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पीपलाज माताजी के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में समाज के लोगों ने लोकसभा अध्यक्ष का पारंपरिक स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिरला ने कहा कि केवट समाज सेवा, समर्पण और त्याग की भावना के लिए सदैव पहचाना जाता रहा है। उन्होंने भगवान श्रीराम और केवट प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि यह समाज सनातन संस्कृति, सेवा और सामाजिक समरसता का प्रेरक रहा है। कठिन परिश्रम, सादगी और समाजहित की भावना के कारण केवट समाज ने हमेशा सामाजिक एकता को मजबूत किया है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि यज्ञ और धार्मिक आयोजन केवल आस्था तक सीमित नहीं होते, बल्कि समाज को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने का कार्य भी करते हैं। उन्होंने कहा कि पीपलाज माताजी के प्रति लोगों की गहरी श्रद्धा समाज में सुख, शांति और समृद्धि की भावना को सुदृढ़ करती है। अंत में बिरला ने आयोजन समिति और समाज के पदाधिकारियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery