Thursday, April, 02,2026

सीएम के पैतृक घर पहुंचीं डॉ. निमिषा गौड़, मुख्यमंत्री के पिता से की आत्मीय मुलाकात

भरतपुर: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. निमिषा गौड़ अपने भरतपुर प्रवास के दौरान बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पैतृक गांव स्थित उनके निवास पर पहुंचीं, जहां उनकी मुख्यमंत्री के पिताजी किशन स्वरूप शर्मा जी से आत्मीय मुलाकात हुई।

डॉ. निमिषा गौड़ ने बताया कि किशन स्वरूप शर्मा जी उस समय हाल ही में री-लॉन्च हुए गणगौर टेलीविजन चैनल पर राजस्थानी गीतों का आनंद ले रहे थे। बातचीत के दौरान किशन स्वरूप शर्मा जी ने बताया कि गणगौर चैनल के री-लॉन्च के बाद से वे अब फर्स्ट इंडिया न्यूज चैनल के साथ-साथ गणगौर चैनल भी नियमित रूप से देखने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि गणगौर चैनल पर राजस्थानी भाषा में धार्मिक भजन, मंदिरों के दर्शन, गीत संगीत एवं राजस्थानी फिल्मों का प्रसारण अत्यंत सराहनीय है। साथ ही, प्रत्येक घंटे प्रसारित होने वाला 'चौखी खबरां' नामक 10 मिनट का न्यूज बुलेटिन भी बेहद उपयोगी है, जिसमें राज्य के विकास से जुड़ी खबरों को सरल राजस्थानी भाषामें प्रस्तुत किया जाता है। किशन स्वरूप शर्मा जी ने इस नवाचार के लिए गणगौर चैनल को बधाई देते हुए विशेष रूप से चैनल पर प्रतिदिन शाम 7:30 एवं सुबह 11:30 बजे प्रसारित होने वाले कार्यक्रम 'आओ जाणां कांई केवे मुख्यमंत्री' की सराहना की। उन्होंने इसे एक अनूठा प्रयोग बताते हुए कहा कि वे इस कार्यक्रम को नियमित रूप से देखते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस पहल से मुख्यमंत्री के विचार अब प्रदेश के दूरस्थ गांव-ढाणियों तक भी सहजता से पहुंच रहे हैं। डॉ. निमिषा गौड़ ने किशन स्वरूप शर्मा जी को अत्यंत सरल, नेकदिल एवं सच्चे व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा कि वे सादगीपूर्ण जीवन व्यतीत करते हैं। इस अवसर पर डॉ. निमिषा गौड़ ने फर्स्ट इंडिया एवं गणगौर टीवी चैनल को इस मुलाकात से संबंधित फोटो एवं वीडियो भी उपलब्ध कराए। निस्संदेह, यह फर्स्ट इंडिया और गणगौर टीवी चैनल के लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery