Monday, June, 01,2026

कार की सीट के नीचे बॉक्स से निकले 2.24 करोड़ रुपए

कोटा: जिले में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से 2 करोड़ 24 लाख रुपए की नकदी बरामद की है। यह रकम कार की सीट के नीचे बनाए गए दो गुप्त बॉक्स में छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने कार सवार दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में मामला हवाला कारोबार से जुड़ा सामने आया है। जानकारी के अनुसार चेचट थाना क्षेत्र के मोड़क रोड स्थित 8 लाइन तिराहे पर मंगलवार रात पुलिस की सघन नाकाबंदी चल रही थी। इसी दौरान गुजरात नंबर की एसयूवी कार वहां पहुंची। पुलिस टीम ने वाहन को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाकर निकलने की कोशिश की। संदिग्ध गतिविधि देखकर पुलिस ने तुरंत आगे बैरिकेडिंग कर कार को रुकवाया। कार रुकने के बाद पुलिस ने दोनों युक्कों से पूछताछ की, लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद वाहन की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान सीट के नीचे विशेष रूप से बनाए गए दो गुप्त बॉक्स मिले, जिनमें भारी मात्रा में नकदी भरी हुई थी।

उत्तर प्रदेश से अहमदाबाद ले जा रहे थे कैश

कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अहमदाबाद निवासी मुकेश और भाविक सुथार के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि यह रकम हवाला कारोबार से जुड़ी है और इसे उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज से एकत्रित कर अहमदाबाद ले जाया जा रहा था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गुजरात की 'बाबूलाल कंपनी' नामक एक फर्म हवाला ट्रांजैक्शन का काम करती है। पकड़े गए दोनों युवक पिछले करीब दो वर्षों से इस कंपनी के लिए काम कर रहे थे और उन्हें हर महीने 25 से 30 हजार रुपए भुगतान किया जाता था।

आयकर विभाग को देंगे सूचना

ग्रामीण एसपी ने बताया कि मामले की सूचना आयकर विभाग को भी दी जाएगी, ताकि वित्तीय लेन-देन और नकदी के स्रोत की गहराई से जांच की जा सके। फिलहाल प्रोबेशनर आरपीएस अंकित कुड़ी और चेचट थानाधिकारी उत्तम सिंह दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery