Tuesday, July, 14,2026

26 जुलाई को क्रीड़ा भारती जोधपुर प्रांत मनाएगी 'कारगिल विजय दिवस'

जोधपुर: क्रीड़ा भारती जोधपुर प्रांत आगामी 26 जुलाई को 'कारगिल विजय दिवस' के रूप में मनाएगी। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को आयोजन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। रविवार को प्रेसवार्ता में शेखावत ने कहा कि 'कारगिल विजय दिवस' केवल एक तिथि नहीं, अपितु सैनिकों के अदम्य साहस, अटल संकल्प, राष्ट्र के प्रति समर्पण और सर्वोच्च बलिदान से प्रेरणा लेने का अवसर है। यह दिन देश को याद दिलाता है कि जिस आजादी को लाखों लोगों के बलिदान से प्राप्त किया गया, उसकी रक्षा  हमारे सैनिकों के त्याग, तप और बलिदान से संभव हुई है। शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा एक बात कहते हैं, जो देश अपने वीरों का सम्मान नहीं करता, वह कभी महान नहीं हो सकता। वीरों का सम्मान और नायकों पर गर्व ही किसी राष्ट्र को महान बनाता है। 26 जुलाई को 'कारगिल विजय दिवस' कार्यक्रम में तोलोलिंग, टाइगर हिल, प्वाइंट 5140 और श्रीपिंगा जैसी महत्वपूर्ण चोटियों पर भारतीय सेना द्वारा प्रदर्शित अद्वितीय शौर्य को प्रतीकात्मक रूप से सजीव किया जाएगा, ताकि आमजन उन कठिन परिस्थितियों का अनुभव कर सकें, जिनमें भारतीय सैनिकों ने विजय प्राप्त की थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery