Wednesday, April, 09,2025

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के प्रयास जरूरी: राज्यपाल

जोधपुर : राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कृषि शिक्षा में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा है कि नई शिक्षा नीति में प्राकृतिक खेती के पाठ्यक्रम लागू होने चाहिए। साथ ही, प्रसार शिक्षा में भी प्राकृतिक खेती के प्रोत्साहन के लिए हर खेत में प्रचार किया जाना चाहिए। वे शनिवार को जोधपुर में कृषि विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे।
राज्यपाल ने विवि में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और निर्यात के नए अवसर प्रदान करने के लिए ‘एक के.वी.के., एक उत्पाद’ की पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह की योजनाएं किसानों की आय बढ़ाने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी। समारोह में श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर के पूर्व कुलपति डॉ. जेएस संधु ने प्रतिभाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कृषि क्षेत्र में समर्पित सेवाओं से समाज के उत्थान तथा देश में खुशहाली विस्तार के लिए आगे आने का आह्वान किया। समारोह में कुलपति डॉ. अरुण कुमार ने राज्यपाल तथा डॉ जे.एस. संधु को स्मृति चिह्न भेंट किया। धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव ने किया। दीक्षांत समारोह में बिलाड़ा विधायक अर्जुनलाल गर्ग भी उपस्थित थे।

किसानों के लिए प्रत्यक्ष लाभकारी उपाय करें
राज्यपाल ने कृषि शिक्षा में शिक्षण, अनुसंधान और प्रसार की दिशा में मौलिक दृष्टि रखते हुए कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि कृषि शिक्षा इस तरह की होनी चाहिए, जिससे किसानों को सीधा खेत पर उसका लाभ मिल सके। इसी तरह स्थान विशेष की भौगोलिक स्थिति, जलवायु और जल उपलब्धता से जुड़े संदर्भों में कृषि विकास अनुसंधान के लिए कार्य हो। प्रसार शिक्षा का मूल आधार भी यह होना चाहिए कि, जो कुछ कृषि विश्वविद्यालय शोध और शिक्षा के लिए नया करें, उसका लाभ सीधे खेतों तक पहुंचे। राज्यपाल ने श्री अन्न के अधिकाधिक उपयोग एवं इसके महत्व के प्रचार-प्रसार की जरूरत बताई। उन्होंने युवा पीढ़ी को कृषि से जुड़े स्टार्टअप्स की ओर प्रेरित करने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि इससे कृषि के क्षेत्र में नवाचार, संसाधन प्रबंधन और उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।

राज्यपाल को ब्रोशर किया भेंट
जोधपुर। श्याम भक्ति सेवा संस्थान की ओर से ‘घर-घर श्याम, हर घर श्याम’ अभियान के तहत श्याम बाबा की 100 मूर्तियाें का वितरण कर व उनको जिन मंदिरों में स्थापित किया गया है, उनकी जानकारी का ब्रोशर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को भेंट किया गया। इस मौके पर राज्यपाल बागडे ने श्याम भक्तों को अपनी शुभकामनाएं दी। संस्थान अध्यक्ष मोनिका प्रजापत ने राज्यपाल को सेवा संस्थान की ओर से लिए गए संकल्प और अभियान की जानकारी दी। माेनिका प्रजापत ने बताया कि संस्थान ने जोधपुर के विभिन्न मंदिरों और संस्थानों में श्याम बाबा की ये 100 मूर्तियां मूर्तिकार जयशंकर चौहान व उनके परिवार से बनवाई हैं। श्याम बाबा की ये मूर्तियां 19 जनवरी को जोधपुर के गीता भवन में पूजन के बाद विभिन्न मंदिरों और संस्थाओं में स्थापित करवाई गई हैं। अब इन सभी मंदिरों व संस्थानों में  श्याम बाबा की नियमित पूजा अर्चना की जा रही है।

264 उपाधियां व 10 स्वर्ण पदक प्रदान किए
इस दौरान राज्यपाल ने  विद्यार्थियों को 264 उपाधियां व स्वर्ण पदक प्रदान किए। इनमें 211 कृषि स्नातक, 25 डेयरी प्रौद्योगिकी स्नातक, 23 स्नातकोत्तर व 5 विद्यावाचस्पति की उपाधि प्रदान की। इस दौरान 7 विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक व 3 दानदाता स्वर्ण पदक भी दिए गए। राज्यपाल ने श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर के पूर्व कुलपति डॉ जेएस संधु को डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि प्रदान की। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रकाशनों का विमोचन किया। इनमें पोस्ट ग्रेजुएट एंड पीएचडी स्टडी रेगुलेशन, सेलेबस पोस्ट ग्रेजुएट एंड पीएचडी प्रोग्राम तथा कोर्स करिकुलम, बी.टेक. एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग शामिल हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery