Thursday, January, 29,2026

भारतीय ज्ञान के आलोक में विकसित हो भविष्य की दिशाएं

जोधपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान तभी सफलता प्राप्त करेगा, जब वह भारतीय ज्ञान परंपरा और प्राचीन वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ समन्वित होगा। वे गुरुवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि कोशिकीय और आणविक जीवविज्ञान के क्षेत्र में भारतीय पारंपरिक दृष्टि और आधुनिक अनुसंधान का सम्मिलित  अध्ययन नवाचार और मानव कल्याण के नए आयामों की दिशा में मार्गदर्शन कर सकता है। उन्होंने विशेष रूप से पौधों की संवेदनाओं और जीव वैज्ञानिक संरचनाओं पर वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया। राज्यपाल ने कहा कि पेड़-पौधे केवल जड़त्व से नहीं जुड़े होते, बल्कि वे भी पर्यावरणीय परिवर्तनों के प्रति संवेदनशील होते हैं। उन्होंने उदाहरण के तौर पर बताया कि पौधे तापमान, आर्द्रता, प्रकाश, रोग और अन्य पर्यावरणीय कारकों पर प्रतिक्रिया करते हैं, और यह सभी वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझे जा सकते हैं।

भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक विज्ञान का समन्वय

राज्यपाल ने भारतीय प्राचीन वैज्ञानिक ज्ञान का उल्लेख करते हुए महर्षि पाराशर के वृक्ष आयुर्वेद का संदर्भ दिया और कहा कि प्राचीन भारतीय ग्रंथों में प्रोटोप्लाज्म, कोशिका झिल्ली और ऊर्जा निर्माण के तत्वों का उल्लेख किया गया है, जिनकी पुष्टि आधुनिक विज्ञान ने बाद में की। उन्होंने भारतीय वैज्ञानिक विरासत के गहन अध्ययन की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक विज्ञान के संदर्भ में नया आयाम दिया जा सके।

प्रकृति संरक्षण की दिशा में हो शोध

राज्यपाल ने पर्यावरणीय परिवर्तन, ऊर्जा संकट और जैविक विविधता संरक्षण के मौजूदा संकटों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन समस्याओं के समाधान में कोशिकीय और आणविक जीवविज्ञान का महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है। उन्होंने वैज्ञानिक समुदाय से आग्रह किया कि वे भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अपने शोध को समाजहित और प्रकृति संरक्षण से जोड़कर आगे बढ़ाएं।

शिक्षा ज्ञान, चरित्र और कौशल आधारित होनी चाहिए

राज्यपाल बागडे ने जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा गुणवत्ता एवं नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन पर आयोजित विशेष समीक्षा बैठक को भी संबोधित किया। बैठक में उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों का उद्देश्य मूल्यपरक, समग्र एवं व्यावहारिक शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र के योग्य नागरिक तैयार करना है। राज्यपाल ने कक्षाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति को अनिवार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा वही है, जो ज्ञान के साथ चरित्र और कौशल का निर्माण करे। राज्यपाल ने नई शिक्षा नीति को समयबद्ध रूप से लागू करने तथा भारतीय ज्ञान परंपरा और प्राकृतिक खेती जैसे नवाचारों को व्यावहारिक शिक्षण मॉडल के रूप में विकसित करने पर बल दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery