Sunday, March, 15,2026

एलपीजी किल्लत की 'अफवाह' और सर्वर ठप ने बढ़ाई कतारें

जयपुर: राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई शहरों में एलपीजी आपूर्ति को लेकर फैली अफवाहों और तकनीकी दिक्कतों के कारण गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई जगहों पर सर्वर डाउन होने से ऑनलाइन बुकिंग प्रभावित हो गई, जिससे लोग सीधे एजेंसियों पर पहुंचने लगे। हालांकि प्रशासन और तेल कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है और आम उपभोक्ताओं को नियमित रूप से सिलेंडर मिल रहा है। सरकार के अनुसार घरेलू सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन के अंतराल के बाद की जा रही है, जिससे आपूर्ति संतुलित बनी रहे। वहीं शुक्रवार से कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति में भी कुछ राहत मिलने लगी है।

ऑटो में गैस भरवाने को लंबी कतारें, घंटों इंतजार

शहर में गैस की सीमित आपूर्ति के बीच गुर्जर की थड़ी स्थित एक पेट्रोल पंप पर ऑटो चालकों की लंबी कतारें देखी गई। ऑटो
चालकों का कहना है कि वे सुबह सात बजे से लाइन में खड़े हैं, जबकि कुछ चालक देर रात से ही अपनी बारी का इंतजार कर रहे
हैं। ऑटो चालकों ने कहा कि पंप पर केवल 300 रुपए की ही गैस दी जा रही है, जिससे उनका खर्च निकालना मुश्किल हो रहा है।

कोयले की भट्टियां हुईं शुरू, इंडक्शन की मांग बढ़ी

कमर्शियल सिलेंडरों की किल्लत - का असर होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों और ठेलों पर भी पड़ा है। शादियों और बड़े आयोजनों पर भी इसका असर देखा जा रहा है। कई प्रतिष्ठानों ने गैस चूल्हों की जगह लकड़ी और कोयले की भट्टियों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। गैस की कमी के कारण बाजार में लकड़ी और कोयले की भट्टियों की मांग तेजी से बढ़ गई है। 35 से 40 किलो वजन की बड़ी भट्टियां मैस और हॉस्टलों के लिए तैयार की जा रही हैं। साथ ही इंडक्शन चूल्हों की बिक्री में करीब 50% से अधिक वृद्धि दर्ज की गई है। गैस संकट का असर हॉस्टल और पीजी मैस पर भी देखने को मिला।

अवैध गैस रिफिलिंग, 83 सिलेंडर जब्त

घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग तथा कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 83 गैस सिलेंडर और एक पिकअप वाहन जब्त किया है। यह कार्रवाई जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देश पर की गई। जिला रसद अधिकारी जयपुर प्रथम प्रियव्रत सिंह चारण के नेतृत्व में शहर में विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत तीन विशेष प्रवर्तन दलों का गठन किया गया। टीम ने एयरपोर्ट रोड स्थित सांगानेर क्षेत्र में चील गाड़ी रेस्टोरेंट के पास दबिश दी, जहां घरेलू सिलेंडरों से व्यावसायिक सिलेंडरों में अवैध रिफिलिंग कर कालाबाजारी की जा रही थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery