Sunday, March, 15,2026

द्रव्यवती एलिवेटेड कॉरिडोर की DPR के लिए राशि मंजूर

जयपुर: जेडीए की प्रोजेक्ट वर्क्स कमेटी (पीडब्ल्यूसी) की महत्वपूर्ण बैठक जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, यातायात व्यवस्था सुधारने और नई विकास योजनाओं को गति देने से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में जयपुर शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के उद्देश्य से द्रव्यवती नदी के किनारे प्रस्तावित एलिवेटेड ट्रैफिक कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए 6 करोड़ रुपए की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। इस परियोजना से शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या कम होने और आवागमन सुगम होने की उम्मीद है। इसके अलावा द्रव्यवती नदी पर चार स्थानों पर बॉक्स कल्वर्ट निर्माण के लिए 16.67 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई, जिससे नदी के दोनों ओर आवागमन बेहतर होगा।

यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के लिए जोन-9 स्थित हरे कृष्ण मार्ग (महल रोड) पर एट-ग्रेड यू-टर्न सुविधा के निर्माण कार्य को 12.12 करोड़ रुपए की कार्योत्तर स्वीकृति दी गई, वहीं जोन-6 की लोहा मंडी योजना के शेष क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए 6.09 करोड़ रुपए की मंजूरी प्रदान की गई।

बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

खेल अवसंरचना के विकास को बढ़ावा देने के लिए द्रव्यवती नदी के किनारे आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए 7.90 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही जयसिंहपुरा खोर क्षेत्र में प्रस्तावित आउटडोर स्टेडियम के लिए राजस्थान स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल को आवंटित भूमि की प्लानिंग को भी मंजूरी दी गई। इसके अलावा बैठक में टोंक रोड स्थित शिवदासपुरा, चंदलाई और बरखेड़ा क्षेत्रों में प्रारंभिक लैंड पूलिंग स्कीम प्रस्तुत करने की अनुमति भी दी गई, जिससे इन इलाकों का योजनाबद्ध विकास संभव हो सकेगा। इसके अलावा AMRUT 2.0 योजना के तहत सीवरेज पंपिंग स्टेशन के लिए भूमि आवंटन और जेडीए की सेंट्रल स्पाइन योजना के ब्लॉक-2 की रिप्लानिंग को भी मंजूरी दी गई।

आधारभूत ढांचे को मिलेगी मजबूती

जेडीए आयुक्त महाजन ने कहा कि इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से जयपुर की यातायात व्यवस्था, खेल सुविधाओं और आधारभूत ढांचे को नई मजबूती मिलेगी और शहर के सुनियोजित विकास को गति मिलेगी। बैठक में सचिव निशांत जैन, आयोजना निदेशक मृणाल जोशी और अभियांत्रिकी निदेशक देवेंद्र गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery