Monday, August, 24,2026

सीजेपी के कार्यक्रम में हंगामा... कार्यकर्ता को थप्पड़

जोधपुर: रेजिडेंसी रोड स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान में रविवार को कॉकरोच जनता पार्टी के शिक्षा बचाओ देश बचाओ कार्यक्रम के दौरान हंगामा हो गया। कार्यक्रम में सीजेपी के को-कन्वीनर आशुतोष के पहुंचने के दौरान एबीवीपी और भाजयुमो कार्यकर्ता दीवार कूदकर परिसर में दाखिल हुए और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान सीजेपी के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने के बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एबीवीपी व भाजयुमो के 10 से 11 कार्यकर्ताओं को डिटेन किया। इनमें भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता राजवीर बांता, एबीवीपी प्रदेश मीडिया संयोजक ललित दाधीच, खेल सह संयोजक गौतम भाटी संकाय और कला इकाई सचिव कुलदीप बेनीवाल शामिल हैं। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए परिसर में मौजूद लोगों को अलग किया।

नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी

जोधपुर डीसीपी ईस्ट मनीष कुमार चौधरी ने बताया कि सीजेपी का कार्यक्रम चल रहा था। कुछ लोग चारदीवारी कूदकर कार्यक्रम स्थल में आने का प्रयास कर रहे थे, जिसके चलते उन्हें डिटेन किया गया। उन्होंने कहा कि मारपीट की सूचना मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सीजेपी को नहीं मिली अनुमति

उधर, शास्त्री सर्किल गार्डन में प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी के छात्र संवाद कार्यक्रम को पुलिस ने अनुमति नहीं दी है। कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery