Monday, August, 03,2026

सैलून मालिक ने हाथ की नस काटी, मौत

झुंझुनूं: सदर थाना इलाके में ब्लैकमेलिंग और रेप केस की धमकी से परेशान होकर सैलून मालिक ने सड़क पर नस काट कर सुसाइड कर लिया। सैलून मालिक के पास एक 5 पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार एक युवती, उसकी मां, भाई, एक एएसआई और कांस्टेबल को बताया है। सुसाइड नोट में लिखा कि युवती पुलिसकर्मियों की मदद से उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही थी और कोतवाली थाने को इस पूरे केस में इस्तेमाल कर रही थी।

जान देने के अलावा उसके पास कोई चारा नहीं बचा है। थानाधिकारी मांगीलाल ने बताया कि सोमवार सुबह अंगासर रोड ब्रिज के पास यूनुस खां (49) ने नस काट कर आत्महत्या कर ली। उसकी जेब में 5 पेज का सुसाइड नोट मिला है। मृतक के बेटे नूरा अली ने बताया कि पिता के सैलून में एक 21 साल की युवती काम करती थी। इसी महीने 12 जुलाई को अनुचित व्यवहार के चलते पिता ने उसे नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद से वह उनको बार-बार ब्लैकमेल कर रही थी, बदनाम करने की धमकी दे रही थी और झूठे मुकदमों में फंसाने की बात कर रही थी।

परिजनों ने बताया कि यूनुस के पिता सुगन खां सेना से रिटायर्ड हैं। परिजनों का कहना है कि यह कोई सामान्य आत्महत्या नहीं है, बल्कि मानसिक और सामाजिक उत्पीड़न की एक सोची-समझी साजिश है। वे चाहते हैं कि सुसाइड नोट की जांच सीआईडी या स्वतंत्र एजेंसी से करवाई जाए और जिन पुलिसकर्मियों के नाम सुसाइड नोट में हैं, जांच पूरी होने तक उन्हें सस्पेंड किया जाए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery