Sunday, July, 26,2026

एनीकट में डूबने से 3 भाई-बहनों समेत चार की मौत

डूंगरपुर: डूंगरपुर जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन भाई-बहनों समेत एक ही परिवार के चार लोगों की एनीकट में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसा धंबोला थाना क्षेत्र के बड़ी गांव में हुआ। पुलिस के अनुसार, एक ही परिवार के छह युवक-युवतियां स्कूल मैदान के पास स्थित एनीकट में नहाने गए थे। नहाने के दौरान कुछ लोग गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मृतकों की पहचान हीना (24), उसके भाई प्रतीक (20), बहन इशिता (15) और चचेरी बहन रौनक (20) के रूप में हुई है। रौनक गुजरात के पालनपुर का निवासी था। पुलिस ने बताया कि पानी में डूबते लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों ने राजवीर और जयसिंह नामक दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, पानी की गहराई अधिक होने के कारण हीना, प्रतीक, इशिता और रौनक को नहीं बचाया जा सका। ग्रामीणों की मदद से चारों शवों को एनीकट से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए सिमलवाड़ा अस्पताल के मुर्दाघर भेजा गया। वहीं, बचाए गए दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है।

परिवार के सभी बच्चों की मौत

किसान बाबूसिंह डामोर के 2 बेटियां और एक बेटा ही थे। अब परिवार में कोई बच्चा नहीं है। बड़ी बेटी हिना गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी। जबकि भाई प्रतीक ने 12वीं कक्षा पास करने के बाद फर्स्ट ईयर में एडमिशन के लिए आवेदन किया था। सबसे छोटी बहन इशिता 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। डामोर की भांजी रौनक 4 दिन पहले ही मामा के घर आई थी। वो भी मामा के बच्चों के साथ तालाब में नहाते हुए हादसे का शिकार हो गई। रौनक के परिवार के लोग सूचना के बाद पालनपुर से रवाना हो गए।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery