Tuesday, June, 09,2026

युवती का चेहरा कुचलकर हत्या, रेप की आशंका

चित्तौड़गढ़: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती की हत्या कर उसका शव झाड़ियों में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पहचान छिपाने के उद्देश्य से युवती का चेहरा पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया गया। शव नग्न अवस्था में मिला, जिससे पुलिस दुष्कर्म की आशंका को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह नरेगा मजदूर सफाई कार्य कर रहे थे। इसी दौरान क्षेत्र में तेज दुर्गंध आने पर उन्होंने आसपास तलाश की तो झाड़ियों में एक युवती का शव पड़ा मिला। शव की स्थिति देखकर मजदूरों ने तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

कोतवाली थाना प्रभारी तुलसीराम प्रजापत ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। युवती के शरीर पर कोई कपड़े नहीं थे
तथा उसका मुंह एक टी-शर्ट से ढका हुआ था। चेहरे पर भारी पत्थर रखा मिला, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। घटनास्थल से पानी की बोतल, चिप्स और नमकीन के पैकेट भी बरामद हुए हैं, जिन्हें जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा भी मौके पर पहुंचे। एमओबी और एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल युवती की पहचान करना सबसे बड़ी चुनौती है। इसके लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जांच की जा रही है। साथ ही क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों और दुष्कर्म की आशंका पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery