Tuesday, November, 17,2026

जयपुर-अजमेर सहित तीन जिलों को मिलेगा अतिरिक्त पानी

राजमहल (टोंक): जयपुर, अजमेर और टोंक सहित आसपास के क्षेत्रों में वर्ष 2051 तक बढ़ने वाली पेयजल मांग को देखते हुए बीसलपुर बांध में तीसरे इंटेक पम्प हाउस का निर्माण करवाया जा रहा है। 122 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे इस पम्प हाउस से भविष्य में तीनों जिलों की जलापूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी। खास बात यह है कि इसका निर्माण समुद्र के तटीय क्षेत्रों में बनने वाले पम्प हाउस की तकनीक पर बांध के जलभराव क्षेत्र में पानी के भीतर खंभे तैयार कर किया जा रहा है। परियोजना का 22 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

प्रतिदिन 1000 एमएलडी होगी क्षमता

बीसलपुर बांध परियोजना के अधीक्षण अभियंता मनीष बंसल ने बताया कि नए पम्प हाउस से प्रतिदिन 1000 एमएलडी पानी पम्प किया जा सकेगा। इसकी क्षमता वर्तमान में संचालित दोनों पम्प हाउस से अधिक होगी। अभी जयपुर-अजमेर पेयजल आपूर्ति के लिए बने पम्प हाउस की क्षमता 990 एमएलडी प्रतिदिन है। गुजरात की निर्माण कंपनी को दिसंबर 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है।

अभी तीन जिलों को इतनी जलापूर्तिः वर्तमान में बीसलपुर बांध से प्रतिदिन जयपुर को 575 एमएलडी, अजमेर को 330 एमएलडी और टोंक जिले को 68 एमएलडी पानी दिया जा रहा है। बढ़ती आबादी के साथ भविष्य में इन जिलों की जरूरतें भी बढ़ेंगी।

पाइपलाइन नेटवर्क का भी होगा विस्तारः पम्प हाउस के साथ जयपुर, अजमेर और सैकड़ों गांवों-कस्बों तक पानी पहुंचाने के लिए नई पाइपलाइनें बिछाई जाएंगी। अजमेर की ओर पाइपलाइन का काम शुरू हो चुका है, जबकि जयपुर की ओर टेंडर प्रक्रिया जारी है।

नवनेरा से पानी लाने की योजना को मिलेगी गतिः ईआरसीपी के तहत कोटा के नवनेरा से बीसलपुर बांध में पानी लाने की योजना को भी इससे मजबूती मिलेगी। नई जलापूर्ति व्यवस्था से भविष्य की पेयजल जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery