Tuesday, May, 26,2026

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत जिले में 47 इनामी बदमाश व 118 तस्कर गिरफ्तार

बीकानेर: पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन नीलकंठ' ने जिले में अपराध और नशे के खिलाफ बड़ा असर दिखाया है। 01 मार्च से 25 मई तक अभियान के दौरान 47 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कुल 118 तस्करों और अपराधियों को दबोचा गया। पुलिस की कार्रवाई से नशा माफियाओं में हड़कंप मच गया है। 08 अप्रैल से 24 मई के बीच एनडीपीएस एक्ट के तहत 91 बड़े मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 329 किलो से अधिक डोडा पोस्त, 13 किलो से ज्यादा हेरोइन और 7 किलो से अधिक अफीम बरामद की गई। साथ ही, 76.42 ग्राम एमडी, 18.44 ग्राम एमडीएमएस और 22,680 नशीली गोलियां जब्त की गई हैं। पुलिस ने 12 लाख 96 हजार रुपए से अधिक नकद राशि और कार, स्कॉर्पियो सहित 29 वाहन जब्त किए हैं। अवैध कब्जों और आलीशान निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है। 30 हजार रुपए तक के इनामी अपराधी पकड़े गए हैं।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery