Monday, March, 16,2026

तेंदुए से भिड़ी महिला, 3 मिनट तक चली जान बचाने की जंग

भीलवाड़ा: जिले के गंगापुर क्षेत्र में एक महिला ने अचानक हुए लेपर्ड के हमले के दौरान हिम्मत दिखाते हुए करीब तीन मिनट तक उससे संघर्ष किया। खेत की ओर जाते समय झाड़ियों में छिपे लेपर्ड ने उस पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए महिला ने अपने पास मौजूद घास काटने वाले औजार (दांतली) से लगातार वार किए। इस दौरान लेपर्ड ने उसके चेहरे, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर पंजों और दांतों से कई हमले किए। महिला की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी दिखाकर लेपर्ड को भगाया और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार घटना रविवार सुबह करीब सात बजे गंगापुर के बालाजी नगर इलाके में हुई। समता (40) पत्नी किशन लाल जाट खेत की ओर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में झाड़ियों के पास घात लगाकर बैठे लेपर्ड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से महिला घबरा गई, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और अपने बचाव में दांतली से लेपर्ड पर वार करना शुरू कर दिया।

ग्रामीण लाठियां लेकर आए तो भागा लेपर्ड

महिला ने बताया कि लेपर्ड लगातार गुर्राते हुए उसके सिर और हाथों पर पंजों से वार कर रहा था। उसने कई बार दांतली से हमला किया, लेकिन लेपर्ड पीछे हटने को तैयार नहीं हुआ। कुछ ही क्षण बाद लेपर्ड ने महिला का पैर अपने मुंह में दबा लिया और उसे घसीटने की कोशिश करने लगा। समता के अनुसार इस दौरान वह लगातार मदद के लिए चिल्लाती रही। करीब तीन से चार मिनट तक दोनों के बीच संघर्ष चलता रहा। महिला की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने लाठियां दिखाकर और शोर मचाकर लेपर्ड को वहां से भगा दिया।

महिला के चेहरे और हाथों पर चोट

घटना के बाद घायल महिला को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके चेहरे और हाथों पर चोटों का उपचार किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से इलाके के खेतों और आसपास के जंगलों में लेपर्ड की आवाजाही देखी जा रही थी। कई लोगों ने सुबह और शाम के समय लेपर्ड को खेतों के पास घूमते हुए भी देखा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में लेपर्ड की गतिविधियों पर नजर रखी जाए और उसे जल्द पकड़ा जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery