Friday, September, 26,2025

सत्येंद्र सिंह का बलिदान समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत

भरतपुर: भुसावर क्षेत्र के सलेमपुर कलां गांव में शहीद सत्येंद्र सिंह चौधरी की प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित हुआ। राजस्थान पुलिस के इस वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयोजित समारोह में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, हरियाणा भाजपा प्रभारी सतीश पूनियां, नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा और पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह सहित कई नेता शामिल हुए। अतिथियों ने शहीद की प्रतिमा का अनावरण किया और दो मिनट का मौन धारण कर उनके बलिदान को याद किया। कार्यक्रम में शहीद की वीरांगना और परिजनों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि शहीद सत्येंद्र सिंह का बलिदान देश और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने स्थानीय जनता से संवाद कर उनके उत्साह और अपनत्व की सराहना की। वक्ताओं ने अपने विचार साझा करते हुए शहीद के योगदान को याद किया और समाज के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

पूनियां बोले- गहलोत भजन करें और लंबा जीवन जिएं

हरियाणा भाजपा के प्रभारी सतीश पूनियां ने रविवार को भरतपुर दौरे पर कांग्रेस और उसके नेतृत्व पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में कांग्रेस पार्टी एक रजिस्टर्ड चोर है। कांग्रेस ने हर लिहाज से इतनी चोरी की है कि आकाश, पाताल और जमीन कुछ नहीं छोड़ा। राशन से लेकर स्पेक्ट्रम तक क्या नहीं लूटा ? यही वजह है कि भारत की जनता ने उसे सत्ता से बाहर कर दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहते हुए भी कांग्रेस जनता का विश्वास नहीं जीत पाई। राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत के लोकतंत्र और संविधान पर सवाल उठाते हैं। पीएम मोदी और भाजपा के खिलाफ नैरेटिव बनाने की उनकी कोशिश कभी सफल
नहीं होगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लेकर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियों पर उन्होंने कहा कि भजनलाल शर्मा न तो अशोक गहलोत की मर्जी से मुख्यमंत्री बने हैं और न ही किसी और के कहने से। उन्हें भाजपा विधायकों ने चुना है। राजस्थान की जनता ने जनादेश दिया है। गहलोत तो दिन में सपने देखते हैं और उन्हें लगता होगा कि काश मैं मुख्यमंत्री होता। बेहतर है कि वो थोड़ा भजन करें और लंबा जीवन जिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery