Friday, September, 26,2025

दो मिनट देर से पहुंचे उम्मीदवार, नहीं कर पाए नामांकन

अलवर: अलवर सरस डेयरी डायरेक्टर चुनाव में शुक्रवार को नामांकन भरने वाले सभी उम्मीदवार समय पर नहीं पहुंचे। तय समय दोपहर 1 बजे तक कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ, जिसके चलते चुनाव अधिकारी ने चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी।

दरअसल, डायरेक्टर पद के लिए चुनाव लड़ने वाले सभी 12 उम्मीदवार एक ही मिनी बस में आ रहे थे। पहले तो होटल से देर से रवाना हुए और फिर बीच रास्ते जाम में फंस गए। नतीजतन, वे नामांकन की अंतिम समयसीमा से और दो मिनट बाद पहुंचे। इसके कारण किसी का भी नामांकन स्वीकार नहीं किया गया। चुनाव समिति के सचिव रामसिंह (डोरोली), कैलाश (लपाला) धोलियाराम मीणा (गढ़ीसवाईराम) ने बताया कि सभी प्रत्याशी अलवर के एक होटल में एकत्रित हुए थे और वहीं से मिनी बस में रवाना हुए। नामांकन फॉर्म अलवर सरस डेयरी कार्यालय में जमा होने थे, लेकिन देरी से आने पर चुनाव अधिकारी ने फॉर्म स्वीकार करने से मना कर दिया।

निर्विरोध चुनाव की थी तैयारी

इस पूरे घटनाक्रम के बाद चर्चा है कि 12 डायरेक्टर के पदों के लिए 12 उम्मीदवारों को निर्विरोध लड़ाने की तैयारी थी। इसी की तैयारी करने में सभी लोग होटल से ही लेट हो गए थे। इन सभी को बीजेपी के नेता केजी खंडेलवाल व इंद्र यादव बस में लेकर आए थे। लेकिन समय से केवल 2 मिनट देर से पहुंचे। पूर्व डायरेक्टरों का कहना है कि इस बार 12 पदों पर 12 ही उम्मीदवार निर्विरोध चुने जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी कारण वे देर से निकले और समयसीमा चूक गए।

यह था चुनाव कार्यक्रम

नामांकन प्रक्रिया 19 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित थी। इसके बाद 20 सितंबर को नाम वापसी की समयसीमा और 29 सितंबर को जरूरत पड़ने पर मतदान तय था। 1 अक्टूबर को अध्यक्ष का निर्वाचन होना था। अब पूरा कार्यक्रम दोबारा जारी किया जाएगा।

विवादों में रहा है चेयरमैन का पद

गौरतलब है कि अलवर सरस डेयरी का चेयरमैन पद पहले से विवादों में रहा है। मई 2025 में तत्कालीन अध्यक्ष विश्राम गुर्जर को पद से हटाया गया था, क्योंकि नौ डायरेक्टरों ने इस्तीफा दे दिया था। गुर्जर 2022 में निर्विरोध अध्यक्ष बने थे, वे भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे थे। इससे पहले पूर्व चेयरमैन बन्नाराम मीणा पर भी बड़े घोटाले के आरोप लग चुके हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery