Thursday, January, 29,2026

7 साल के बच्चे की कुकर्म के बाद हत्या

अलवर: रैणी थाना क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक रंजिश के चलते शनिवार को 7 वर्ष के बालक की हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि हत्या से पहले बच्चे के साथ कुकर्म किया गया। इसके बाद गला दबाकर हत्या की गई। हत्या के बाद शव को सरसों के खेत में फेंक दिया। बालक का शव देर रात तीन बजे खेत में मिला। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

\रैणी थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह और उसका पड़ोसी परिवार रैणी थाना क्षेत्र के गांव में एक ईंट भट्टे पर काम करता है। पारिवारिक रंजिश के चलते पड़ोसी उसके सात वर्षीय बेटे को बहला-फुसलाकर खेत में ले गया और उसके साथ कुकर्म कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को वहीं पटक दिया।

दोपहर में बच्चे को ले गया था आरोपी

पीड़ित ने बताया कि वह शनिवार दोपहर में दवा लेकर अपनी झोपड़ी में आराम कर रहा था। इस दौरान उसका बेटा ईंट भट्टे पर ईंटें रखने गया था। थोड़ी देर बाद वह भी ईंट भट्टे पर काम करने चला गया। जब देर शाम तक बेटा घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान उसके साथ ईट भट्टे पर काम करने वाले मजदूर ने बताया कि उसने दोपहर में आरोपी को उसके बेटे को ले जाते हुए देखा था। इसके बाद आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपी पुलिस को घटनास्थल पर लेकर गया। वहां देर रात 3 बजे खेत में बच्चे का शव मिला। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery