Wednesday, August, 13,2025

5 साल के बच्चे की हत्या कर खंडहर हवेली में फेंका शव

अलवर: मुंडावर थाना इलाके के सराय गांव में पांच साल के बच्चे की हत्या कर उसकी बॉडी खंडहर में फेंक दी गई। बच्चे के सिर और हाथ पर चोट के निशान मिले हैं। मुंडावर थाना पुलिस के अनुसार सराय गांव में मिस्त्री का काम करने वाले बिंटू का पांच वर्षीय इकलौता बेटा लोकेश शनिवार दोपहर में खेलते-खेलते अचानक लापता हो गया था। परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। घर, मोहल्ले व आस-पड़ोस में जब लोकेश नहीं मिला तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद गांव के लोगों ने मिलकर लोकेश को तलाशना शुरू किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस गांव में पहुंची और लोगों से पूछताछ की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। शनिवार रात 9.30 बजे गांव के लोग लोकेश की तलाश करते हुए सराय गांव के नजदीक एक खंडहर पड़ी हवेली में पहुंचे तो यहां चारा डालने वाले एक कमरे में लोकेश का शव पड़ा मिला। शव मिलने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस हत्या के एंगल को लेकर जांच कर रही है।

खेलते-खेलते हुआ गायब

पिता बिंटू ने बताया कि वह काम पर गया हुआ था। दोपहर में पत्नी का फोन आया कि बच्चा कहीं दिखाई नहीं दे रहा। इस पर उसने कहा कि यहां आस-पास में ही खेल रहा होगा, थोड़ी देर में आ जाएगा। करीब एक घंटे बाद फिर फोन आया। पत्नी ने कहा कि बच्चा अभी तक नहीं मिला। इसके बाद वह तुरंत घर पहुंचा और मोहल्ले के लोगों के साथ मिलकर तलाश शुरू की। आस-पड़ोस के सभी घरों में ढूंढना शुरू किया। रात करीब 9:30 बजे बेटे का शव एक खंडहर में तूड़ी के ढेर में दबा मिला। परिजनों ने बताया कि बच्चा खेलते-खेलते अचानक गायब हो गया था।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery