Friday, September, 26,2025

12 करोड़ की लागत से बने सेवन वंडर्स पर चला बुलडोजर

अजमेर: अजमेर की प्रसिद्ध आनासागर झील के भराव क्षेत्र में बनाए गए सेवन वंडर्स पार्क को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ध्वस्त किया जा रहा है। अजमेर विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। पार्क करीब 12 करोड़ रुपए की लागत से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत तैयार किया गया था, जिसका उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2022 में किया था। यह पार्क रोम का कोलोसियम, ताजमहल, पीसा की मीनार, एफिल टावर, क्राइस्ट द रिडीमर, मिस्र के पिरामिड और स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी जैसे सात विश्व प्रसिद्ध अजूबों की प्रतिकृतियों से सुसज्जित था, लेकिन अब इन्हें हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। शुक्रवार को सबसे पहले रोम के कोलोसियम की प्रतिकृति को जेसीबी और पोकलेन मशीन की मदद से पूरी तरह मलबे में तब्दील कर दिया गया। इसके बाद मिस्र के पिरामिड को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

BJP के पूर्व पार्षद ने लगाई थी याचिका

इस पूरे मामले की शुरुआत बीजेपी के पूर्व पार्षद अशोक मलिक द्वारा 11 मार्च, 2023 को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में दायर एक याचिका से हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि पार्क का निर्माण वेटलैंड क्षेत्र में मास्टर प्लान की अवहेलना कर किया गया है, जिससे आनासागर झील का भराव क्षेत्र प्रभावित हो रहा है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की भोपाल बेंच ने 11 अगस्त 2023 को अपने आदेश में सेवन वंडर्स पार्क, पटेल स्टेडियम, गांधी स्मृति उद्यान और झील के किनारे बने फूड कोर्ट को अवैध बताते हुए हटाने के निर्देश दिए थे। याचिकाकर्ता अशोक मलिक ने मांग की थी कि प्रशासन केवल मूर्तियां हटाकर न रुके, बल्कि पार्क के निर्माण के लिए जो मिट्टी भरी गई थी, उसे हटाकर आनासागर का भराव क्षेत्र पुनः सड़क तक लाया जाए। साथ ही झील क्षेत्र में किए गए 39 अवैध निर्माणों को भी तत्काल ध्वस्त किया जाए।

प्रशासन ने 17 सितंबर तक तोड़ने की दी थी जानकारी

इसके बाद राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा पेश कर 17 सितंबर, 2025 तक पार्क को हटाने की प्रतिबद्धता जताई थी। इसी की पालना में यह कार्रवाई समय सीमा से पहले शुरू कर दी गई। प्राधिकरण द्वारा इसे तोड़ने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन केवल एक ही कंपनी ने बोली लगाई थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery