Thursday, April, 09,2026

पटवारी ने इंतकाल दर्ज करने के लिए मांगी रिश्वत, धरा गया

हनुमानगढ़: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने बुधवार को हनुमानगढ़ जिले के नोहर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक राजस्व पटवारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी ने परिवादी से जमीन का इंतकाल दर्ज करने के नाम पर रुपए की मांग की थी। एसीबी महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि हनुमानगढ़ चौकी को एक परिवादी ने शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार, जबरासर पटवार मंडल का पटवारी प्रदीप कुमार परिवादी के पिता और चाचा के नाम वसीयत से इंतकाल दर्ज करने की एवज में 15,000 रुपए की रिश्वत मांग रहा था। बुधवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुधा पालावत के नेतृत्व में ट्रेप की कार्रवाई की गई। टीम ने आरोपी पटवारी प्रदीप को परिवादी से 12,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery