Thursday, January, 29,2026

व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश

धौलपुर: संभागीय आयुक्त नलिनी कठौतिया ने गुरुवार को सैपऊ उपखंड मुख्यालय की सरकारी संस्थाओं का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं बेहतर करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण की शुरुआत राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हुई। आयुक्त ने प्रसूति वार्ड, दवा वितरण केंद्र, जनरल वार्ड, ओपीडी, लैब केंद्र और ट्रॉमा सेंटर का जायजा लिया। अस्पताल में सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। स्थानीय लोगों ने संभागीय आयुक्त को अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की कमी से अवगत कराया। इसके बाद, उन्होंने राजकीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।

कक्षाओं में बालिकाओं के शैक्षणिक स्तर की जांच की गई, जो अच्छा पाए जाने पर उन्होंने सराहना की। मिड-डे मील की रसोई का भी निरीक्षण किया गया, जहां सफाई व्यवस्था कमजोर मिलने पर संस्था प्रधान को सुधार के निर्देश दिए गए। आयुक्त ने पशु अस्पताल, ट्रेजरी ऑफिस और सीओ कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सभी संस्था प्रधानों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आमजन से जुड़ी समस्याओं का समय रहते निवारण करें।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery