Tuesday, November, 25,2025

जयपुर के आहान और आरव कर्णावट ने बनाया नया इंडिया और एशिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड

जयपुर: टाइक्वांडो में अलग-अलग श्रेणियों में जयपुर के दो बाल खिलाड़ीयों ने इतिहास रच दिया है। शहर के 15 वर्षीय आरव कर्णावट और 11 वर्षीय आहान कर्णावट ने टाइक्वांडों में इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज़ करवाया। आरव और आहान ने ये उपलब्धि अपने दादाजी महेंद्र सिंह कर्णावट के निर्देशन और प्रेरणा से हासिल की। सोमवार को इंडिया और एशियाई बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में दोनों खिलाड़ियों ने विधिवत प्रशिक्षण दिखाया।

इस दौरान कोच प्रदीप ने अपने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।  

कार्यक्रम में आहान ने 2 किलो वजन पकड़कर 1 मिनट में सर्वाधिक ताइक्वांडों फ्रंट किक्स का रिकॉर्ड बनाया। जहां इस नए रिकॉर्ड के लिए एशिया और इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स द्वारा जारी प्रमाणपत्र के अनुसार आहान ने अद्भुत फुर्ती, गति और एकाग्रता के साथ यह रिकॉर्ड 1 मिनट में 113 किक्स के साथ स्थापित किया। वहीं आरव कर्णावट ने 5 किलो वजन पकड़कर 1 मिनट में सर्वाधिक ताइक्वांडो साइड किक्स का नया रिकॉर्ड कायम किया। जिसमें आरव ने कठिन संतुलन और दक्षता के साथ 1 मिनट में 274 किक्स के साथ राष्ट्रीय और एशियाई स्तर पर अलग पहचान बनाई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery