Monday, November, 23,2026

वर्धमान को न्याय दिलाने के लिए जैन समाज ने निकाला पैदल मार्च

जयपुर: वर्धमान जैन को न्याय दिलाने की मांग को लेकर रविवार को जैन समाज की ओर से एकजुटता का संदेश देते हुए शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला गया। मार्च की शुरुआत मालवीय नगर स्थित नाकोड़ा पार्श्वनाथ जैन मंदिर से हुई, जो मालवीय नगर पुलिस थाने पहुंचा। यहां समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर मामले में निष्पक्ष और गंभीर जांच की मांग उठाई। वर्धमान जैन, मंदिर व्यवस्थापक मंजुल जैन के पुत्र हैं। समाज की ओर से मांग की गई कि घटना की परिस्थितियों के अनुसार उचित कानूनी धाराएं लगाई जाएं और आरोपी के खिलाफ कानून के तहत निष्पक्ष कार्रवाई हो।

साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के साथ उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। प्रदर्शन में मौजूद लोगों ने बताया कि वर्धमान घर के बाहर कुत्ते को घुमाने ले गया था। तभी एक व्यक्ति ने कुत्ते पर पत्थर फेंके। वर्धमान ने समझाया कि बेवजह बेजुबान को पत्थर नहीं मारे। व्यक्ति ने वर्धमान की पिटाई कर दी थी। प्रदर्शन में मौजूद समाज के लोगों ने कहा कि यह मामला केवल एक परिवार तक सीमित नहीं है बल्कि समाज के सम्मान, सुरक्षा और एकजुटता से भी जुड़ा है। उन्होंने समाज के युवा, पुरुष और महिला वर्ग से एकजुट होकर न्याय की मांग का समर्थन करने का आह्वान किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery