Monday, November, 23,2026

शादी के सीजन में ई-बसों के चक्के जाम, यात्री परेशान

जयपुर: शादियों के सीजन में जब शहर की सड़कों पर बारातों और मेहमानों की आवाजाही बढ़ी हुई है, ऐसे समय में जयपुर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था लड़खड़ा गई है। बगराना डिपो से संचालित होने वाली लो फ्लोर ई-बसों का संचालन ठप होने से हजारों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सीएसएल मोबिलिटी कंपनी के चालकों ने वेतन, पीएफ, ईएसआई सहित विभिन्न मांगों को लेकर रविवार दोपहर बाद से बसों का संचालन रोक दिया। इसका सीधा असर उन लोगों पर पड़ रहा है, जो शादी समारोहों, बाजारों और कामकाज के लिए बसों पर निर्भर हैं। बगराना डिपो से PM ई-बसों की कुल 113 बसें जुड़ी हैं। कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों व चालकों के अनुसार इनमें से 75 बस चालकों की हड़ताल के कारण बसें डिपो में जाकर खड़ी हो गई। जबकि 38 बसें परिचालकों की कमी के चलते डिपो में खड़ी हैं। यानी डिपो से संचालित होने वाली पूरी बस सेवा प्रभावित है। खास बात यह है कि परिचालकों की कमी के कारण खड़ी बसों को शुरू करने की भी व्यवस्था नहीं हो पाई है।

CSL मोबिलिटी के चालकों का आंदोलन, 24 हजार वेतन समेत सात मांगें

CSL मोबिलिटी कंपनी के चालकों ने विभिन्न मांगों को लेकर चक्का जाम कर आंदोलन शुरू कर दिया। चालकों ने समान रूप से 24 हजार रुपए मासिक वेतन देने, प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत इंक्रीमेंट और हर महीने 1 से 5 तारीख के बीच वेतन भुगतान की मांग की है। इसके अलावा वेतन से केवल नियमानुसार PF और ESI कटौती, स्मार्ट सिटी कार्ड की सुविधा, एकरूप वर्दी और बसों में खराब हॉर्न बदलने की मांग उठाई है।

इन प्रमुख रूटों पर यात्रियों की बढ़ी परेशानी

बसों के बंद होने का असर शहर के कई महत्वपूर्ण रूटों पर पड़ रहा है। ट्रांसपोर्ट नगर से वीकेआई रोड नंबर 17 जाने वाला 1ए/ई-1ए रूट अजमेरी गेट, चांदपोल और चौमूं पुलिया को जोड़ता है। वहीं द्वारकापुरी से ट्रांसपोर्ट नगर के बीच चलने वाला 3/ई-3 रूट दुर्गापुरा, टोंक फाटक, रामबाग और अजमेरी गेट से गुजरता है। कानोता से चौमूं पुलिया तक का 4ए/ई-4ए रूट बगराना, ट्रांसपोर्ट नगर, अजमेरी गेट और सिंधी कैप को जोड़ता है। एसी-6 रूट प्रताप नगर/सीतापुरा से खिरणी फाटक तक और एसी-7 चौमूं पुलिया से दांतली फाटक तक यात्रियों को सुविधा देता है। इसके अलावा ई-7 रूट ट्रांसपोर्ट नगर से खिरणी फाटक और रूट नंबर 32 हीरापुरा टर्मिनल से नायला तक संचालित होता है।

शादी समारोहों में बढ़ेंगी मुश्किलें

शादी-विवाह के सीजन में इन रूटों पर बसों का संचालन प्रभावित होने से समारोह स्थलों तक पहुंचने वाले मेहमानों, बाजारों में खरीदारी करने वाले लोगों और रोजाना नौकरी-पेशे के लिए सफर करने वालों की मुश्किल बढ़ गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery