Monday, November, 23,2026

जमने लगीं ओस की बूंदें

जयपुर:  प्रदेश में में सर्दी ने अब पहाड़ी इलाकों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी असर दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान में गिरावट से सुबह खेतों में फसलों पर ओस की बूंदें जमने लगी हैं। प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में ओस की बूंदें बर्फ में तब्दील हो रही हैं। वहीं अलवर के ग्रामीण इलाकों में फसलों और घास पर ओस की परत नजर आने लगी है। जयपुर में भी शाम होते ही ठिठुरन बढ़ रही है और लोग गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं।

माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह कड़ाके की ठंड के चलते ओस की बूंदें जमकर बर्फ का रूप लेने लगी हैं। दिसंबर से पहले ही यहां जनवरी जैसी सर्दी का अहसास हो रहा है। आने वाले दिनों में तापमान तीन डिग्री के आसपास पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। अलवर में सुबह- शाम ठंडी हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में खड़ी फसलों और सूखी घास पर ओस जमी दिखाई दे रही है। फिलहाल पाला नहीं पड़ा है, लेकिन तापमान और गिरने पर इसकी आशंका बन सकती है।

एक सप्ताह शुष्क रहेगा मौसम

रविवार को फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 8.1, सीकर में 8.5, नागौर में 8.9 और जयपुर में 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अगले एक सप्ताह प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery