Monday, November, 23,2026

गुलाबो के कालबेलिया नृत्य ने बांधा समां... झूम उठा जयपुर

जयपुर: जवाहर कला केंद्र के शिल्पग्राम में सच बेधड़क मीडिया ग्रुप एवं गणगौर टेलीविजन की ओर से आयोजित पांच दिवसीय 'गणगौर जयपुर कला महोत्सव-2026' के दूसरे दिन रविवार की शाम राजस्थान की लोक संस्कृति, संगीत और नृत्य के नाम रही। पद्मश्री गुलाबो सपेरा एंड ग्रुप की शानदार कालबेलिया प्रस्तुति ने ऐसा समां बांधा कि देश-विदेश से आए सैलानी और जयपुरवासी खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। शाम सात बजे शुरू हुई प्रस्तुति के दौरान स्टेज के सामने सैकड़ों लोग गुलाबो के गीतों पर झूमते नजर आए। लोक कला की इस रंगारंग शाम ने महोत्सव में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल, डीसीपी ईस्ट रंजीता शर्मा, आईएफारस विपुल देव, विधायक बालमुकुंदाचार्य, पद्मश्री मोइनुद्दीन और मुन्ना मास्टर और एसबीआई एजीएम (पीआर) संजय कुमार शर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। गणगौर टीवी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शिशिर अवस्थी, ब्रांड हेड आस्था मेहंदीरत्ता और शांतनु वाष्र्णेय ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन एंकर दीपिका ने किया।

पवन अरोड़ा और गणगौर टीवी का जताया आभार

गुलाबो ने मंच से सच बेधड़क मीडिया ग्रुप के सीएमडी पवन अरोड़ा और गणगौर टीवी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि गणगौर टीवी ने उन्हें मंच देने के साथ पहले भी उनके अवार्ड शो को सहयोग दिया है। इस महोत्सव के जरिए अनेक लोगों को रोजगार और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। गुलाबों ने कहा कि उन्होंने वर्ष 1981 में पुष्कर मेले से नृत्य की शुरुआत की थी। आज तक दर्शकों का प्यार ही उन्हें मंच पर नई ऊर्जा और ताकत देता रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों का यही स्नेह उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।

फायर डांस ने बढ़ाया रोमांच, गुलाबो ने जीता दिल

गुलाबों की प्रस्तुति से पहले कलाकारों ने नृत्य और गायन से माहौल को जीवंत बनाया। पुखराज राणा के फायर डांस ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। आग के बीच उनके हैरतअंगेज डांस मूव्स ने खूब तालियां बटोरीं। इसके बाद गुलाबों ने सबसे पहले स्टेज की पूजा की और अपने ग्रुप के साथ 'काल्यो कूद पड़यो मेला में..' गीत से प्रस्तुति का आगाज किया। 'अरे रे रे रे' की गूंज के साथ गुलाबो का जोश और ऊर्जा लगातार बढ़ती गई। गुलाबों और उनकी टीम ने 'मोरिया...' गीत पर मोर पंखों के साथ नृत्य करते हुए मौर-मोरनी के संवाद और उनकी कहानी को जीवंत किया। गुलाबो ने गीत का अर्थ समझाते हुए बताया कि मोरनी, मौर की बातें सुनकर स्वयं ही घायल हो जाती है। इसके बाद 'लाल-पीली अंखियां 'पर उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। पारंपरिक कालबेलिया नृत्य के दौरान संतुलन और लय के अद्भुत मैल ने भी खूब वाहवाही बटोरी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery