Monday, November, 23,2026

28 बूथों पर हुआ पुनर्मतदान, देर रात तक आए परिणाम

जयपुर: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव-2026 के तहत रविवार को 11 जिलों के 28 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराया गया। सुबह 7 बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम 6 बजे तक चली। इसके बाद रविवार देर रात तक पुनर्मतदान वाले केंद्रों पर मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए। जयपुर में पांच बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। चुनाव परिणामों में जयपुर जिला परिषद की 57 सीटों में से कांग्रेस ने 42 पर जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम रखा, जबकि भाजपा को 13 और आरएलपी को दो सीटें मिलीं। जिले की 22 पंचायत समितियों के 386 वाडों में भी कांग्रेस सबसे आगे रही। यहां कांग्रेस ने 218, भाजपा ने 88, आरएलपी ने 60 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 20 वाडों में जीत हासिल की।

जयपुर में पांच बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान

जयपुर जिले में EVM में तकनीकी खराबी के कारण 5 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हुआ। इनमें जिला परिषद के दो और पंचायत समिति के तीन बूथ शामिल थे। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक के अनुसार जिला परिषद के दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में 77.56% मतदान हुआ। वहीं चौमूं, दूदू और शाहपुरा पंचायत समितियों के तीन बूथों पर कुल 71.39% मतदाताओं ने वोट डाले। पुनर्मतदान के बाद जिला परिषद के वार्ड 13 से भाजपा की बादाम देवी और वार्ड 52 से कांग्रेस के कालूराम शर्मा विजयी घोषित हुए। जिला परिषद के सभी 57 वार्डों के परिणाम घोषित हो गए।

यहां भी हुआ पुनर्मतदान

प्रदेश में जयपुर के अलावा कोटपूतली-बहरोड़ में चार, बूंदी और सवाई माधोपुर में तीन-तीन बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। धौलपुर, बालोतरा, फलोदी, डीग और अलवर में दो-दो तथा जैसलमेर और खैरथल तिजारा में एक-एक मतदान केंद्र पर दोबारा वोट डाले गए। कुल 28 केंद्रों में जिला परिषद के छह और पंचायत समिति के 22 बूथ शामिल रहे।

जिला परिषद के 6 बूथों पर दोबारा वोटिंग

बूंदी के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र संख्या 14 के बूथ संख्या 5, 23 और 40 पर पुनर्मतदान हुआ। कोटपूतली-बहरोड़ के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 19 के बूथ 44 तथा जयपुर के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 13 के बूथ 60 और निर्वाचन क्षेत्र संख्या 52 के बूथ 81 पर भी दोबारा मतदान कराया गया। सवाई माधोपुर की बामनवास, खंडार और बौंली पंचायत समितियों के एक-एक बूथ पर पुनर्मतदान हुआ। अलवर के थानागाजी और गोविंदगढ़ में भी एक-एक केंद्र पर वोट डाले गए। धौलपुर की राजाखेड़ा पंचायत समिति के वार्ड 6 के बूथ 75 और वार्ड 17 के बूथ 105 पर पुनर्मतदान हुआ। यहां रात 9 बजे से मतगणना शुरू हुई।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery