Tuesday, April, 15,2025

राजस्थान में चल रहे हैं 2600 विद्यालय आदिवासी बच्चों का जीवन बदल रही वनबंधु परिषद

जयपुर: वनबंधु परिषद गांवों में रहने वाले आदिवासी परिवारों को धर्म परिवर्तन जैसी समस्याओं से बचाने के लिए उनके बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का काम कर रही है। यह संस्था वनवासी समाज के विकास और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार सक्रिय है।

इसके साथ ही आदिवासी समुदायों को मुख्यधारा से जोड़ने और उनके सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में भी यह संस्था निशुल्क कार्य कर रही है। आदिवासी इलाकों में वनबंधु परिषद की ओर से संचालित स्कूलों के लिए कोई पक्का भवन या इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है। बच्चे पेड़ों की छांव में, गांव की चौपालों, घर के आंगन या मंदिर परिसर में बैठकर पढ़ाई करते हैं।

भामाशाहों के सहयोग से चल रहे हैं स्कूल

देशभर के भामाशाह इन विद्यालयों के संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, जिससे हजारों बच्चों का जीवन संवर रहा है। पिछले 35 वर्षों से 'एकल विद्यालय' नाम से ये स्कूल चल रहे हैं। पहला विद्यालय झारखंड में स्व. मदनलाल अग्रवाल ने शुरू किया था, जिन्होंने वहां की गरीबी देखकर इस अभियान की नींव रखी थी।

महिलाओं की अहम भागीदारी

देशभर में 37 चैष्टर के माध्यम से इन स्कूलों का संचालन हो रहा है, जिसमें 34 महिला विंग भी शामिल हैं। परिषद की जॉइंट सेक्रेटरी संगीता गुप्ता के अनुसार, 76% स्कूलों का संचालन घूंघट में रहने वाली महिलाएं कर रही हैं। स्कूल में पढ़ाई के साथ रामधुन, सरस्वती वंदना, हनुमान चालीसा, गायत्री मंत्र और विभिन्न भाषाओं के भजन भी सिखाए जाते हैं।

वनबंधु परिषद का योगदान

वनबंधु परिषद जयपुर चैप्टर के अध्यक्ष प्रदीप बाहेती ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी भी अपने भाषणों में इस संगठन का उल्लेख कर चुके हैं। यह आरएसएस के 41 प्रकल्पों में से एकल विद्यालय का हिस्सा है, जिसमें एक गांव, एक शिक्षक और 30 विद्यार्थी होते हैं। राजस्थान में 2600 विद्यालय चल रहे हैं, जबकि देशभर में 80,000 विद्यालयों में करीब 24 लाख बच्चों को शिक्षित किया जा रहा है। 5 से 13 वर्ष के बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अच्छी आदतें, देसी चिकित्सा उपाय, शारीरिक विकास और परिवारों को स्वावलंबी बनाने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण दिए जाते है। थानागाजी, प्रतापगढ़, अलवर समेत बॉर्डर इलाकों में एकल विद्यालय बिना किसी सरकारी सहायता के संचालित किए जा रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

Gallery