Saturday, June, 28,2025

अंतरराज्यीय वन्यजीव शिकारी गिरोह का भंडाफोड़

जयपुर: मध्यप्रदेश की स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएफ) ने राजस्थान और मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित सवाई माधोपुर-श्योपुर मार्ग पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय वन्यजीव शिकारी गिरोह का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस संयुक्त कार्रवाई में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से 225 नग वन्यजीव हड्डियां बरामद की गई हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अब तक तीन बाघों के शिकार की बात स्वीकार की है, जिसकी पुष्टि फॉरेंसिक जांच से भी हो चुकी है। गिरोह के तार राजस्थान और मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जिलों से जुड़े पाए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। इनके पास से एक चार पहिया वाहन, एक मोटरसाइकिल और कई मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच से नेटवर्क और संपकों की जानकारी जुटाई जा रही है। STF ने बताया कि गिरोह के सदस्य पहले भी वन्यजीव अपराधों में लिप्त रह चुके हैं और उन्हें सजा भी मिल चुकी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery