Wednesday, August, 13,2025

प्रवर समिति को सौपे विधेयकों के साथ 7 नए बिल लाने की तैयारी

जयपुर: विधानसभा का मानसून सत्र छोटा और हंगामेदार रहने की संभावना है। सरकार इस सत्र में प्रवर समिति को भेजे गए तीन विधेयकों के अलावा सात और नए बिल पास करवाने की तैयारी में है। तीनों विधेयक बजट सत्र में प्रवर समिति के पास भेजे गए थे। इधर, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राज्य सरकार के सभी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव को निर्देश दिए हैं कि सोलहवीं राजस्थान विधानसभा के तृतीय सत्र में विधायकों द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों के जवाब आगामी सत्र के आरंभ होने से पहले 27 अगस्त तक, राजस्थान विधानसभा को आवश्यक रूप से भेज दिए जाएं।

देवनानी ने बताया कि सोलहवीं विधानसभा के तृतीय सत्र में विधायकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों में से लगभग 75% के जवाब विधानसभा को प्राप्त हो गए हैं। उन्होंने बताया कि कुल 9700 प्रश्न प्राप्त हुए थे, जिनमें से 7300 प्रश्नों के उत्तर मिल गए हैं, जबकि 2400 प्रश्नों के जवाब विभिन्न विभागों से आने शेष हैं।

पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए जवाब जरूरी

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए विधानसभा में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर आना आवश्यक है। आमजन के मुद्दों के समाधान और विधायकों को अपने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए समय पर जानकारी मिलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रश्नों के उत्तर की समयबद्धता से सदन की कार्यक्षमता बढ़ती है और लोकतांत्रिक व्यवस्था और सशक्त होती है।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery