Wednesday, August, 13,2025

अनुसंधान में अरबों डॉलर का निवेश कर रहा भारतः मोदी

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत अनुसंधान में अरबों डॉलर का निवेश कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में परंपरा और नवाचार का मेल है। भारत वैज्ञानिक जिज्ञासा को पोषित करने और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

पीएम मोदी मुंबई में खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी पर 18वें अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। यह ओलंपियाड माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी में एक वार्षिक प्रतियोगिता है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत के पास दुनिया की सबसे ऊंची खगोलीय वेधशालाओं में से एक लद्दाख में स्थित है। तारों पर अध्ययन करने के लिए यह वेधशाला समुद्र तल से 4,500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अटल टिंकरिंग लैब्स में एक करोड़ से अधिक छात्र व्यावहारिक प्रयोगों के माध्यम से एसटीईएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) अवधारणाओं को समझ रहे हैं। इससे सीखने और नवाचार की संस्कृति का निर्माण हो रहा है। ज्ञान तक पहुंच को और अधिक लोकतांत्रिक बनाने के लिए, हमने 'वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन' योजना शुरू की है। यह लाखों छात्रों और शोधकर्ताओं को प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं तक निःशुल्क पहुंच प्रदान करती है।

हम महिलाओं की भागीदारी में आगे

पीएम मोदी ने कहा कि भारत एसटीईएम क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी के मामले में एक अग्रणी देश है। विभिन्न पहलों के तहत, अनुसंधान में अरबों डॉलर का निवेश किया जा रहा है। हमने दुनिया भर से आप जैसे युवा प्रतिभाओं को भारत में अध्ययन, अनुसंधान और सहयोग के लिए आमंत्रित किया। कौन जानता है, हो सकता है कि अगली बड़ी वैज्ञानिक खोज ऐसी साझेदारियों से ही जन्म ले।

कैप्टन शुभांशु शुक्ला को सराहा

मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की भी सराहना की, जो हाल ही में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के 18 दिवसीय सफल मिशन से लौटे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले महीने, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का अपना ऐतिहासिक मिशन पूरा किया। यह सभी भारतीयों के लिए गर्व का क्षण था और आप जैसे युवा खोजकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय सहयोग की ताकत में विश्वास करता है। यह ओलंपियाड इसी भावना को दर्शाता है। मुझे बताया गया है कि यह ओलंपियाड अब तक का सबसे बड़ा है। पीएम मोदी ने कहा, ऊंचा लक्ष्य रखें, बड़े सपने देखें और याद रखें कि भारत में हम मानते है कि आकाश सीमा नहीं है, बल्कि केवल शुरुआत है।

पीएम मोदी का असम दौरा 8 सितंबर को

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राज्य की आगामी यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' एक पोस्ट में कहा कि सरमा ने प्रधानमंत्री के गोलाघाट दौरे के मद्देनजर डेरगांव स्थित असम पुलिस कन्वेंशन सेंटर में तैयारियों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री नुमालीगढ़ रिफाइनरी जैव-उपचार संयंत्र का उ‌द्घाटन करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी उसी दिन शाम को गुवाहाटी में एक कार्यक्रम में भारत रत्न भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह का भी उ‌द्घाटन करेंगे। सीएमओ के मुताबिक समीक्षा बैठक में कृषि मंत्री अतुल बोरा, वित्त मंत्री अजंता नियोग, परिवहन मंत्री जोगेन मोहन, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री पीयूष हजारिका, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री केशव महंत और श्रम कल्याण मंत्री रूपेश गोवाला शामिल हुए।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery