Wednesday, August, 13,2025

'वोट चोरी' के खिलाफ कांग्रेस की जन आंदोलन की रणनीति

नई दिल्ली/जयपुर: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा उठाए गए 'वोट चोरी' के मामले को जन जन तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस ने इसे अभियान के तौर पर देशभर में आंदोलन के रूप में चलाने का निर्णय लिया है। इसको लेकर मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिवों, प्रभारियों और फ्रंटल प्रमुखों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

इस बैठक में 'वोट चोरी' के गंभीर मुद्दे पर गहन चर्चा हुई और इसके खिलाफ रणनीति तैयार की गई। बैठक में प्रदेश के प्रमुख नेता सचिन पायलट, हरीश चौधरी और भंवर जितेंद्र सिंह सहित प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि यह लड़ाई केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि संविधान की रक्षा की लड़ाई है। 'वोट चोरी' लोकतंत्र पर सीधा हमला है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खरगे ने इस मुद्दे को जन-जन तक ले जाकर देशव्यापी आंदोलन शुरू करने का आह्वान किया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery