Wednesday, August, 13,2025

दिल्ली-NCR में पुराने वाहनों पर प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट से राहत

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली-NCR में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर लगे प्रतिबंध पर अस्थायी रोक लगा दी। कोर्ट ने निर्देश दिया कि अगली सुनवाई तक केवल वाहन की उम्र के आधार पर कोई कार्रवाई न की जाए।

सीजेआई बी.आर. गवई, जस्टिस के. विनोद चंद्रन और जस्टिस एन.वी. अंजारिया की बेंच ने यह आदेश दिल्ली सरकार की याचिका पर दिया। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दलील दी कि कई वाहन सीमित उपयोग में आते हैं और साल में 2000 किलोमीटर से भी कम चलते हैं, फिर भी उन्हें बेचना पड़ता है।

2015 में एनजीटी के आदेश के बाद पुराने वाहनों पर बैन लागू हुआ था, जिसे 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा था। दिल्ली सरकार ने इसे "वैज्ञानिक आधारहीन" बताते हुए चुनौती दी और लागू करने में आ रही लॉजिस्टिक दिक्कतों का हवाला दिया।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery