Wednesday, August, 13,2025

आधुनिक युग में तकनीकी शिक्षा आवश्यकः देवनानी

भीलवाड़ा: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मंगलवार को भीलवाड़ा के एक दिवसीय दौरे पर रहे। यहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। माणिक्य लाल वर्मा महाविद्यालय में आयोजित अमृत महोत्सव के उद्घाटन समारोह में देवनानी ने कहा कि अमृत महोत्सव केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि 75 वर्षों की उपलब्धियों का जश्न है। इस महाविद्यालय ने अनेक विद्यार्थियों को दिशा व उद्देश्य प्रदान कर जिले एवं संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। कार्यक्रम में देवनानी ने कहा कि वर्तमान युग में तकनीकी ज्ञान, शिक्षा, भाषा और संस्कारों की विशेष भूमिका है। विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक अशोक कोठारी द्वारा विधायक निधि से स्वीकृत 15 लाख रुपए से निर्मित कंप्यूटर कक्ष और स्मार्ट कक्षा का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा आज की आवश्यकता है और ये स्मार्ट कक्षाएं इसमें अहम भूमिका निभाएंगी।

'फाइव डी' के माध्यम से जीवन मूल्यों को समझाया

अपने संबोधन में देवनानी ने पांच 'डी' De-corum, Discipline, Determination, Devotion, Development - के माध्यम से जीवन मूल्यों को समझाया। उन्होंने कहा कि जीवन में मर्यादा, अनुशासन, संकल्प, समर्पण से ही विकास संभव है। उन्होंने युवाओं को विदेशी वस्तुओं के स्थान पर स्वदेशी उत्पाद अपनाने की प्रेरणा दी और इसे देश की आर्थिक मजबूती के लिए जरूरी बताया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह, महापौर राकेश पाठक, उप जिला प्रमुख शंकर गुर्जर सहित कई जनप्रतिनिधि, महाविद्यालय स्टाफ व बड़ी संख्या में विद्यार्थी, एनसीसी, स्काउट गाइड कैडेट उपस्थित रहे।

शहीद हेमू कालानी स्मारक एवं मूर्ति का किया अनावरण

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि अमर शहीद हेमू कालानी भारत के सबसे कम उम्र के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। उनका साहस और बलिदान आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा है। यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति का संदेश देगा और शाहपुरा के लिए ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहर बनेगा। देवनानी मंगलवार को शाहपुरा स्थित सिंधी कॉलोनी में हेमू कालानी की मूर्ति अनावरण समारोह में बोल रहे थे। यह कार्यक्रम महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम महाराज के सान्निध्य में नगर पालिका शाहपुरा व पूज्य सिंधी पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। उन्होंने बताया कि हेमू कालानी न सिर्फ अच्छे छात्र थे, बल्कि कुशल तैराक, साइकिल चालक और धावक भी थे। 19 वर्ष की आयु में देश के लिए फांसी पर चढ़ना राष्ट्रधर्म का सर्वोच्च आदर्श है। इस अवसर पर विधायक लालाराम बैरवा, शहीद के परिवारजन कमला, सुरेश और नरेश कालानी उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery