Thursday, August, 14,2025

नई सोच, नया जोश... तीन साल की सफलता का जश्न

नई दिल्ली/जयपुर: भारत 24 अपने शानदार तीन साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। यह अवसर न केवल चैनल की उपलब्धियों का उत्सव है, चल्कि विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में नई सोच और जोश का प्रतीक भी है। 'खबर ही जीवन है' के मूलमंत्र के साथ शुरू हुआ भारत 24, भारत के हर कोने तक अपनी पहुंच बनाने में कामयाब रहा है। इस खास मौके पर भारत 24 के CEO और एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्र और सहयोगी चैनल फर्स्ट इंडिया न्यूज के CEO एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने कार्यक्रम में शिरकत कर इस उत्सव को और यादगार बनाया। भारत 24 ने अपने तीन साल के सफर में न केवल तेज और विश्वसनीय खबरें दी, बल्कि देश के विकास के लिए एक मजबूत मंस भी प्रदान किया। चैनल का विजन विकसित भारत के सपने को साकार करना है, जिसमें हर नागरिक को आवाज को महत्व दिया जाता है। चाहे वह ग्रामीण भारत की छोटी-सी कहानी हो या शहरी भारत की बड़ी उपलब्धियां, भारत 24 ने हर खबर को देश के कोने-कोने तक पहुंचाया है। 'जहां तक भारत, वहां तक भारत 24' इस नारे के साथ चैनल ने भारत के हर घर तक अपनी पहुंच बनाई। इस मौके पर फर्स्ट इंडिया न्यूज के CEO और मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा के नेतृत्व में पूरे चैनल को टीम ने इस उत्सव में हिस्सा लिया। जयपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़कर उन्होंने भारत 24 की पूरी टीम को बधाई दी। पवन अरोड़ा ने कहा, यह उपलब्धि पूरी टीम की मेहनत और समर्पण का नतीजा है। हमारा कारवां यूं ही आगे बढ़ता रहेगा। कार्यक्रम में भारत 24 के CBO मनोज जग्यासी भी मौजूद रहे। 

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery