Sunday, June, 14,2026

हाई लेवल कमेटी ने पूछताछ कर जुटाए तथ्य, देंगे CM को रिपोर्ट

जयपुर: श्रीगंगानगर में भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी और आरयूआईडीपी के अधिकारियों के बीच जनसुनवाई के दौरान हुई कथित हाथापाई का मामला अब राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर तूल पकड़ता जा रहा है। इस पूरे विवाद ने प्रदेश भाजपा नेतृत्व का ध्यान खींच लिया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने मामले पर विस्तृत रिपोर्ट तलब करते हुए संकेत दिए हैं कि अगले दो-तीन दिन में सम्मानजनक समाधान निकाल लिया जाएगा।

मदन राठौड़ ने कहा कि पार्टी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा ली है और समाधान ऐसा होगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों के सम्मान के साथ अधिकारियों के दायित्वों का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को जनता के कार्यों में तत्परता दिखाने और जनप्रतिनिधियों को संयम बनाए रखने की नसीहत दी। राठौड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष इस मामले में अनावश्यक उतावलापन दिखाकर माहौल भड़काने का काम कर रहा है।

जांच कमेटी ने दोनों पक्षों से ली जानकारी, सीएमओ को भेजेंगे रिपोर्ट

विवाद की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने हाई लेवल जांच कमेटी का गठन किया है। कमेटी के अध्यक्ष आईएएस रवि जैन को बनाया गया है। कमेटी शुक्रवार रात श्रीगंगानगर पहुंची और शनिवार सुबह विधायक जयदीप बिहाणी, आरयूआईडीपी के एईएन जगनलाल बैरवा सहित अन्य अधिकारियों से पूछताछ की। रवि जैन ने बताया कि सभी पक्षों से बातचीत कर तथ्य जुटाए गए हैं और रिपोर्ट तैयार कर सीएमओ को सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में चल रहे कार्यों, शिकायतों और विधायक द्वारा उठाई गई कमियों की अलग से समीक्षा की जाएगी। एलएंडटी कंपनी के अधिकारियों से भी जानकारी ली गई है।

दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप

इस मामले में विधायक जयदीप बिहाणी और एईएन जगनलाल बैरवा के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। विधायक जयदीप बिहाणी का कहना है कि उन्होंने जांच कमेटी के सामने अपना पक्ष रखते हुए शहर में हुए कार्यों में अनियमितताओं की ओर ध्यान दिलाया है। उन्होंने आरयूआईडीपी और एलएंडटी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जनता के पैसे की लूट नहीं होने दूंगा,
पूरे काम की जांच कराऊंगा, चाहे इसके लिए बड़े स्तर पर संसाधन क्यों न जुटाने पड़ें। वहीं, एईएन जगनलाल बैरवा ने कमेटी को बताया कि विधायक और उनके समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की। उनका आरोप है कि उन्हें जमीन पर पटककर लात-घूंसों और पाइप से पीटा गया और गालियां दी गई। बैरवा ने यह भी कहा कि विधायक द्वारा मारपीट के लगाए गए आरोप गलत हैं।

राजनीतिक बयानबाजी तेज

मामले को लेकर कांग्रेस भी हमलावर हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। सचिन पायलट ने कहा कि सामने आए वीडियो और तस्वीरें मामले की गंभीरता दर्शाती हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड ने कहा कि इस संवेदनशील मामले में जल्द ही संतुलित और सम्मानजनक समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने सभी पक्षों से संयम बरतने और बयानबाजी से बचने की अपील की, ताकि प्रशासनिक व्यवस्था और जनहित प्रभावित न हो।

यह था मामला

बता दें कि गुरुवार को जनसुनवाई के दौरान विवाद इतना बढ़ गया था कि मारपीट की नौबत आ गई। विधायक ने आरोप लगाया था कि अधिकारियों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उनकी आंख और चेहरे पर चोट आई। विधायक की शिकायत पर जवाहर नगर थाना पुलिस ने एईएन जगनलाल बैरवा, प्रोजेक्ट मैनेजर शहनवाज और एलएंडटी के प्लानिंग मैनेजर सोहम को गिरफ्तार
किया था। हालांकि, अगले ही दिन तीनों को जमानत मिल गई। जमानत के बाद अधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर विधायक और उनके समर्थकों पर मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery