Friday, June, 27,2025

नकली नोटों के साथ दूध डेयरी संचालक अरेस्ट

जयपुर: स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की सूचना पर जयपुर ग्रामीण पुलिस की अमरसर थाना पुलिस ने नकली नोटों के साथ एक दूध डेयरी संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 4 लाख 3 हजार रुपए के पांच सौ के नकली करेंसी और बाइक जब्त की गई है। एसपी ग्रामीण आनंद शर्मा ने बताया कि एसओजी को अमरसर थाना क्षेत्र में नकली नोटों की सप्लाई की जानकारी मिली थी। इस आधार पर सती माता मंदिर, करीरी के पास नाकाबंदी की गई। इस दौरान बाइक सवार रघुविंद्र सिंह उर्फ राघवेंद्र सिंह उर्फ भीम सिंह को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 500 रुपए के 806 जाली नोट बरामद हुए। आरोपी बिलांदरपुर में दूध की डेयरी चलाता है और दूध कलेक्शन का काम करता है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने जयपुर निवासी एक परिचित को पैसे उधार दिए थे, जिनके बदले में उसे नकली नोट दिए गए। इनमें से कुछ नोट उसने बाजार में भी चला दिए। पुलिस अब इन नोटों को रिकवर करने और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान के लिए पूछताछ कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery