Monday, June, 01,2026

SMS अस्पताल में सेमिनार हॉल का छज्जा गिरा, मजदूर की मौत

जयपुर: प्रदेश के सबसे बड़े एसएमएस अस्पताल में शनिवार दोपहर हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। चरक भवन के पास स्थित डॉक्टर्स सेमिनार हॉल के बाहरी हिस्से का छज्जा अचानक टूटकर नीचे आ गिरा, जिसकी चपेट में वहां आराम कर रहे दो व्यक्ति आ गए। हादसा दोपहर करीब 3 बजे हुआ। इस घटनाक्रम के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अस्पताल स्टाफ ने दोनों घायलों को मलबे से बाहर निकाला और ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल सागर (40) निवासी केकड़ी की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव मुर्दाघर में रखवाया है। वहीं, बाबूलाल का उपचार जारी है। दोनों जयपुर में दिहाड़ी मजदूरी का काम करते थे। दोनों मजदूर अस्पताल परिसर के निकट चल रहे भंडारे में भोजन करने के बाद सेमिनार हॉल के बाहर बैठे थे। इसी दौरान ऊपर से कंक्रीट का हिस्सा उनके ऊपर आ गिरा। घायल बाबूलाल ने बताया कि वे दोनों आराम करने के लिए वहां रुके थे। अचानक धमाके जैसी आवाज आई और देखते ही देखते मलबा उन पर गिर पड़ा।

जर्जर हो चुकी थी बिल्डिंग

जिस भवन का हिस्सा ढहा है, वह काफी समय से जर्जर मानी जा रही थी। सुरक्षा कारणों से उसके उपयोग को सीमित भी किया गया था। इसके बावजूद आस-पास के क्षेत्र को पूरी तरह प्रतिबंधित नहीं किया गया, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

मानसून से पहले बढ़ी चिंता

घटना ने अस्पताल परिसर में भवनों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मानसून की दस्तक से पहले सार्वजनिक संस्थानों की संरचनात्मक मजबूती को लेकर प्रशासनिक तैयारियों पर भी चर्चा शुरू हो गई है।

सचिवालय और आरयू में भी हो चुके हैं हादसे

गौरतलब है इस प्रकार के हादसे पहले भी हो चुके हैं। 11 मई को जयपुर सचिवालय में गृह विभाग के एक कक्ष में छत से पंखा गिरने से एक महिला सेक्शन ऑफिसर घायल हो गई थीं। वहीं, 27 मई को राजस्थान विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी में छत का प्लास्टर टूटकर छात्रों की बेंच पर गिर गया था। उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery