Friday, September, 26,2025

सावन का पहला सोमवार आज, गूंजेगा बम-बम भोले

जयपुर: सावन माह का पहला सोमवार श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा। भोलेनाथ का जलाभिषेक करने बड़ी संख्या में शिवभक्त शिवालयों में उमड़ेंगे। मंदिरों में इसे लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं।

कांवड़ यात्राओं की शुरुआत भी हो गई है। अलग-अलग इलाकों से कांवड़िए जल लेकर शिव मंदिर पहुंचेंगे। प्रशासन ने कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। हाल ही में रामगंज क्षेत्र में हुई पथराव की घटना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

वहीं, कांवड़ यात्रा मार्गों पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी। पुलिस की ओर से कांवड़ियों को एस्कॉर्ट करने की भी योजना बनाई गई है, ताकि यातायात व्यवस्था और सुरक्षा में कोई बाधा न आए।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सजेंगी झांकियां

जयपुर के चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर, झाड़खंड महादेव, क्वींस रोड पर मुख्य आयोजन होगा। यहां श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित दर्शन करवाने के लिए पुलिस, स्वयंसेवक और सीसीटीवी कैमरों से कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा रोजगारेश्वर, जंगलेश्वर, सदाशिव ज्योतिर्लिंग कूकस, भूतेश्वर आमेर, धूलेश्वर महादेव सी-स्कीम सहित सभी मंदिरों में भक्त बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। मंदिरों में सुंदर झांकियां भी सजाई जाएंगी।

हवामहल विधायक बालमुकुन्दाचार्य ने ली बैठक

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर हवामहल विधायक बालमुकुन्दाचार्य ने रामगंज, गलता गेट व माणक चौक थानाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कांवड़ मार्ग पर यातायात व्यवस्था, पार्किंग, रोड लाइट, सफाई और मीट की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए। नगर निगम आयुक्त निधि पटेल से टेलीफोन पर वार्ता कर सड़क मरम्मत व अन्य व्यवस्थाओं पर बात की। वहीं, विधायक ने शनिवार रात को रामगंज में हुए पथराव के बाद पीड़ित परिवार से मिलकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी भी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery