Friday, June, 27,2025

प्रधान संता देवी सहित कई जनप्रतिनिधि BJP में शामिल

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रीति-नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर आमजन में भाजपा के प्रति विश्वास तेजी से बढ़ रहा है। इसी क्रम में सोमवार को अलवर जिले की कोटकासिम प्रधान संता देवी ने अपने सैकड़ों समर्थकों सहित भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की उपस्थिति में संता देवी, पूर्व सरपंच रामफल गुर्जर, नवल सिंह जाट और पूर्व प्रधान रामनिवास गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान मंच पर भाजपा उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश मंत्री भूपेंद्र सैनी, पूर्व मंत्री हेम सिंह भड़ाना, पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव, प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती, अलवर उत्तर जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery